{"_id":"78e2d0b66615d83f7a4296cba87a64d9","slug":"rain-electric-havoc-killing-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश-बिजली का कहर, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश-बिजली का कहर, चार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Mar 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बारिश और बिजली के कहर से चार लोगों की जान चली गई, जबकि चार घायल हो गए। शहर से देहात तक कई मकानों में बिजली गिरने से दरार आ गई।
मलपुरा के गांव उजरई के प्रेम सिंह (50) की पांच बीघा आलू और गेहूं की फसल खराब होने पर सदमे से मौत हो गई। बर्बाद फसल देख खंदौली के गांव उस्मानपुर में राजेंद्र सिंह धाकरे (58) की हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई। बेटे भूपाल सिंह ने बताया कि 29 बीघा खेत में कर्ज लेकर आलू की फसल बोई थी।
बाह मंसुखपुरा के गांव तोड़ा निवासी 35 वर्षीय मजदूर धनीराम की बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई दौलतराम बेहोश हो गया। मृतक की पत्नी सूखी, चार पुत्री, लक्ष्मी, छोटी, रूबी, कुसुमा और पुत्र कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल है। सैंया के गांव अनूप का पुरा में दोपहर एक बजे बिजली गिरने से पूरन सिंह (55) की मौत हो गई। मिढ़ाकुर में गांव सहाई में बिजली गिरने से सचिन (12) पुत्र मुकेश और बंटी पुत्र भगवानदास झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, रसूलपुर में एक भैंस मर गई। जगनेर के गांव बरिगवां बुर्जुग में किसान पूरन सिंह झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अछनेरा के भिवावटी गांव में बिजली गिरने से दौजीराम के मकान में दरारें आ गईं।