फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain destroyed paddy fields, lightning struck

Agra News: बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल, गिरी बिजली

Wed, 01 Oct 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rain destroyed paddy fields, lightning struck
मैनपुरी। जिले में मंगलवार को हुई बारिश किसानों पर आफत बनकर बरसी। हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल खेतों में बिछ गई। शहर और कस्बों में जलभराव से लाेगों को निकलना भी मुश्किल हो गया। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुई बारिश देर रात जारी रही। बिजली गिरने से किशनी क्षेत्र के गांव फरेंजी निवासी किसान होरीलाल (60) झुलस गए, वहीं, चार मवेशियों की माैत हो गई। इसके अलावा बेवर उपकेंद्र पर बिजली गिरने से आपूर्ति 10 घंटे बाधित रही।
विज्ञापन

सोमवार की रात से जिले के कुछ हिस्सों में बादल छा गए थे। मंगलवार दोपहर अचानक घने बादल छाए और अंधेरा छा गया। थोड़ी ही देर में तेज बारिश शुरू होई गई। जिले भर में करीब तीन घंटे तक रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल हवा के साथ हुई बारिश से बिछ गई है। फसल बिछने के साथ खेतों में पानी भर गया है इससे धान की फसल को बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। गांव रठेरा निवासी किसान आराम सिंह ने बताया कि यदि दो से तीन दिन तक खेतों में पानी भरा रहा तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। वहीं बारिश के चलते कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई क्षेत्रों में टू फेस बिजली की समस्या रही।
विज्ञापन

आलू और सरसों की फसल में नुकसान
जिले के किसानों ने आलू की फसल की गढ़ाई का कार्य शुरू कर दिया है। जिले के बेवर, किशनी, कुसमरा और भोगांव क्षेत्र में कई एकड़ आलू की फसल की गढ़ाई की जा चुकी है। इन खेतों में पानी भर गया है। इससे आलू का अंकुर निकलने में दिक्कत होगी और पैदावार पर भी असर पड़ेगा। वहीं सरसों की फसल की बुवाई लगभग सभी क्षेत्रों में दो से तीन दिन में हुई है। सरसों के खेतों में भी पानी भर गया है इससे सरसों के खेतों में ही सड़ने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान झुलसा, चार मवेशी मरे
किशनी। तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर चार मवेशी मर गए। एसडीएम गोपाल शर्मा ने घटना का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा और पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के गांव फरेंजी में ट्रैक्टर से खेत जुतवाने के लिए किसान होरीलाल 60 पुत्र गोविंद प्रसाद गए थे। उन पर तेज गड़गड़ाहट के साथ खेत पर अचानक बिजली गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सैफई ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। कुरसंडा ग्राम सभा के नगला कले गांव में विजेंद्र सिंह बैस के दो मवेशी घर के बाहर नीम के पेड़ से बंधी थीं। सुबह करीब 11:30 2 मवेशी बिजली गिरने से मर गए। परतापुर ग्राम सभा के बरुआ नद्दी गांव में अवधेश यादव की भैंस बिजली गिरने मर गई। तहसील क्षेत्र के पदमनेर निवासी मोहर श्री पत्नी रामसरन पाल की भी एक भैंस बिजली गिरने से मर गई।

उपकेंद्र पर गिरी बिजली 10 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
बेवर। भारी बारिश के चलते कस्बा की गलियोंं में जलभराव हो गया। गलियोंं में दो से तीन फीट पानी भरने से लोगों की बाइकें तक बंद हो गईं। दुकानों में पानी भर गया इससे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच क्षेत्र के उपकेंद्र पर बिजली गिर गई इससे कस्बा बेवर में आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं नवीगंज में करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। कस्बा निवासी बादाम राजपूत, कल्लू राजपूत, मोहित शाक्य आदि के घरों में लगे इन्वर्टर फुंक गए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed