{"_id":"6897ab27f6735225730ca038","slug":"rain-and-traffic-jam-made-travel-difficult-sisters-wandered-for-buses-agra-news-c-364-1-ag11007-117661-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बारिश-जाम ने मुश्किल किया सफर, बसों के लिए भटकीं बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बारिश-जाम ने मुश्किल किया सफर, बसों के लिए भटकीं बहनें
विज्ञापन
आगरा। रक्षाबंधन पर सुबह के समय हुई बारिश और वाहनों के दबाव के कारण लगे जाम ने बहनों को बेहाल कर दिया। भाइयों के राखी बांधने के लिए घरों से निकलीं बहनें घंटों तक सड़कों पर फंसी रहीं। वहीं बसों के इंतजार ने सफर को और मुश्किल कर दिया। परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा होने की वजह से सुबह से आईएसबीटी, ईदगाह, बिजलीघर और अन्य स्थानों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही।
परिवहन निगम की तरफ से रक्षाबंधन पर बहनों को बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया गया। शनिवार को सुबह से बसों के लिए बहनों की भीड़ उमड़ने लगी। हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा आदि मार्गों पर बसों के लिए एक घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। बारिश ने बहनों की मुश्किल बढ़ा दी। आईएसटीबीटी के बाहर हाईवे पर बसों के इंतजार में बारिश से बचते हुए कई बहनें अपने बच्चों और परिवार के साथ खड़ी रहीं। एक बस दिखने पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ती थी। निजी बसों का संचालन बंद होने के कारण भी दिक्कत हुई।
वहीं जाम ने भी लोगों को परेशान किया। पुलिस ने जाम से निजात पाने के लिए पुख्ता इंतजाम भी किए थे। यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस को भी लगाया गया था। इसके बावजूद भी वाहनों के दबाव के आगे इंतजाम धड़ाम हो गए। शहर से लेकर देहात तक लोग जाम में फंस रहे। शहर में एमजी रोड, हाईवे और प्रमुख बाजारों में भी जाम लगा रहा। भाइयों को टीका करने जा रहीं बहनें देर से पहुंच सकीं। लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में 35 मिनट तक का समय लगा।
विज्ञापन
एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो का काम चलने के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को रोक-रोककर निकाल रहे थे। इसके बाद भी शाम तक जाम के हालात बने रहे। हाईवे पर आईएसबीटी और सिकंदरा चौराहे पर वाहन जाम में फंसे। मेट्रो कार्य के चलते हाईवे पर गुरुद्वारा से लेकर सिकंदरा तक की एक लेन पर ही वाहन चल रहे हैं। कट से निकलने की वजह से जाम लग रहा था। शाम सात बजे तक एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही।
शहर के बोदला, शाहगंज, लोहामंडी, रामबाग और टेढ़ी बगिया में भी लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजारों में खरीदारी करने आने वालों की भीड़ थी। दुकानों के बाहर भी अतिक्रमण था। इससे जाम लगा। बोदला चौराहे से बिचपुरी रोड लगे मेले की वजह से जाम लगा रहा।
-- -- -- -- --
रक्षाबंधन पर करीब 700 बसों का संचालन किया गया। जाम और बारिश के कारण आवागमन में दिक्कत हुई। कई मार्गों पर प्राथमिकता के आधार पर बसों का संचालन किया गया। - बीपी अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
-- -- -- --
-- -- -- -
फ्री-यात्रा की वजह से परेशानी हुई अधिक
बसों में फ्री-यात्रा की वजह से अधिक भीड़ है। शासन का यह तोहफा बहनों के लिए परेशानी वाला बन गया है। एक घंटे से हाथरस की बस का इंतजार कर रही हूं। एक-दो बस आई थीं लेकिन हाथरस की सवारी नहीं बैठा रहे। परिचालक मनमानी करने में लगे हुए हैं। - शोभा, अवधपुरी
-- -- -- -- -
कम बसों का किया गया संचालन
परिवहन निगम की तरफ से कम बसों का संचालन किया गया है। इस वजह से परेशानी हो रही है। अलीगढ़ के लिए पिछले एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई बस नहीं आ रही। बस अड्डे पर भी कोई ठीक से जानकारी नहीं दे पा रहा है। गोपाल, सिकंदरा
-- -- -- -- -- -