फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways is running special trains for Diwali and Chhath

Special Trains: त्योहार पर 52 अतिरिक्त ट्रेनें...स्टेशन पर बनाया गया वार रूम, टिकट काउंटरों की बढ़ाई संख्या

Thu, 16 Oct 2025 11:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 16 Oct 2025 11:03 PM IST
सार

त्योहार पर यात्रियों को सफर करने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं। 52 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही यात्रियों की सहूलियत के लिए स्टेशन पर भी पुख्ता व्यवस्था की गईं हैं। 

विज्ञापन
Railways is running special trains for Diwali and Chhath
त्योहार पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे ने त्योहार पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की तैयारियां की हैं। मंडल की ओर से नियमित ट्रेनों के अलावा 52 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गई हैं। इनमें बिहार, कोलकाता, हावड़ा, लखनऊ, उदयपुर, दिल्ली, जयपुर और भोपाल शामिल हैं।
विज्ञापन


दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए आगरा कैंट स्टेशन पर वार रूम बनाया गया है। यहां से 24 घंटे निगरानी होगी। शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर 540 स्क्वायर फीट के वेटिंग एरिया बनाए गए हैं, जिससे यात्री ट्रेन आने से पहले आराम कर सकें।
विज्ञापन


 

अतिरिक्त काउंटर खुले
स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए हैं। इसके अलावा, जनसंपर्क विभाग की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेनों की जानकारी लगातार शेयर की जा रही है।
विशेष ट्रेन का भी संचालन

ट्रेन संख्या 01661 रानी कमलापति स्पेशल और ट्रेन संख्या 01662 हजरत निजामुद्दीन स्पेशल का संचालन 17 और 18 अक्तूबर को होगा। ट्रेन में 22 कोच होंगे। ट्रेन रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। इसमें आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed