फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raids on Shivam Packers and Movers service tax

शिवम पैकर्स एंड मूवर्स पर सर्विस टैक्स का छापा

Fri, 03 Jun 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 03 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
raids on Shivam Packers and Movers service tax
सेवा कर - फोटो : Amar Ujala
ग्राहकों से वसूला सेवाकर, लेकिन विभाग में नहीं किया जमा
विज्ञापन


चार सालों से जमा नहीं किया टैक्स, 50 लाख के मिले इनवॉयस

सर्विस टैक्स चोरी में दर्ज हो सकता है क्रिमिनल मुकदमा

गुरुवार को संजय प्लेस और नौलक्खा स्थित शिवम हाउस पैकर्स एंड मूवर्स पर सर्विस टैक्स विभाग ने छापा मारा। कंपनी चार सालों से ग्राहकों से तो सर्विस टैक्स वसूल रही थी, लेकिन इसे विभाग को जमा नहीं कर रही थी। छापे में 50 लाख रुपये के इनवॉयस मिले हैं। 
संजय प्लेस में कपड़ा मार्केट स्थित शिवम हाउस पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी पर सेवाकर विभाग ने गुरुवार सुबह छापे की कार्यवाही शुरू की। कंप्यूटर, कागजात और रजिस्टरों के ब्योरे की जांच में 10 लाख रुपये से ज्यादा की सर्विस टैक्स की चोरी इस मामले में मानी जा रही है। मूवर्स कंपनी से पांच सालों का रिकार्ड मांगा गया है।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर डा. यशोवर्द्धंन पाठक के निर्देशन में हुई छापेमारी में सेवा कर विभाग के अधीक्षक केवी दुबे, प्रभाकर शर्मा तथा निरीक्षक विद्या सागर शामिल रहे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, 10 लाख रुपये से ज्यादा सर्विस टैक्स की चोरी में क्रिमिनल केस में मुकदमा दायर हो सकता है। वहीं 200 फीसदी जुर्माने के साथ सजा का भी प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस टैक्स वसूलने के बाद उसे जमा न करने पर विभाग सख्त कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे कई मामले विभाग के सामने हैं, जिनमें ग्राहकों से टैक्स वसूलने के बाद भी उसे जमा नहीं किया जा रहा है। उन पर भी कड़ी कार्यवाही की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed