फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid on 17 fertilizer-seed shops five licenses suspended in Etah

Etah: खाद-बीज की 17 दुकानों पर मारा छापा, गड़बड़ी मिलने पर पांच लाइसेंस निलंबित

Thu, 23 Jun 2022 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 02:58 PM IST
सार

खरीफ की फसल की बुवाई से पहले कृषि विभान ने नकली खाद-बीज किसानों को बेचकर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जिले में विभाग की टीम ने 17 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान पांच लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

 

विज्ञापन
Raid on 17 fertilizer-seed shops five licenses suspended in Etah
खाद-बीज की दुकान पर जांच करती कृषि विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में खरीफ की फसल की बुवाई से पहले कृषि विभाग की ओर से खाद-बीज की दुकानों पर गुणवत्तापूर्ण सामान की चेकिंग शुरू कर दी गई है। बुधवार को 17 प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर खाद व बीज के सैंपल लिए गए। अनियमितताएं मिलने पर पांच लाइसेंस निलंबित किए गए और 14 दुकानदारों को नोटिस थमाए गए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्दश पर हुई कार्रवाई 

जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के निर्देशानुसार जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। बुधवार को टीमों ने अलीगंज व जैथरा क्षेत्र में खाद के सात और बीज के 38 सैंपल लिए। इस दौरान पांच दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीद समेत अन्य कमियां मिली, जिनके लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई। वहीं 14 दुकानदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया। 

विज्ञापन

अधिकार पत्र रखना अनिवार्य  

जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि पांच दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। वहीं 14 दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। प्रत्येक वितरक अपनी कंपनी का अधिकार पत्र अपने लाइसेस पर अंकित कराए। वहीं खुदरा विक्रेता जिस वितरक से माल लेते हैं उसका अधिकार पत्र अपने पास अनिवार्य रुप से रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के कारोबारी 30 जून तक बनवाएं लाइसेंस

खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. श्वेता सैनी ने बुधवार को मंडी में मंडी सचिव और आढ़तियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि शासन ने निर्देश दिए हैं कि खाद्यान्न मंडी में कारोबार करने वाले सभी लोगों के लाइसेंस बनाए जाने हैं। 30 जून तक सभी कारोबारी अपने-अपने लाइसेंस हर हाल में बनवा लें। 30 जून को मंडी में कैंप लगाने को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा सहायक आयुक्त ने आबकारी निरीक्षक व शराब ठेका लाइसेंस धारकों के साथ बैठक की। सभी लाइसेंसधारकों को खाद्य सुरक्षा विभाग से भी लाइसेंस या पंजीकरण लेने के लिए कहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed