{"_id":"68957aed1c7922e8420a03dd","slug":"raid-in-khoya-mandi-sellers-ran-away-after-seeing-the-fsda-team-2025-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खोआ मंडी में छापा: FSDA टीम को देख भागे विक्रेता, डलिया भी पड़ी छोड़ गए...मची रही अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोआ मंडी में छापा: FSDA टीम को देख भागे विक्रेता, डलिया भी पड़ी छोड़ गए...मची रही अफरा-तफरी
Fri, 08 Aug 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Aug 2025 09:49 AM IST
सार
रक्षाबंधन से पहले खोआ मंडी में एफएसडीए की टीम ने छापा मारा। इस दौरान खोआ विक्रेता मौके से भाग निकले। टीम ने 90 किलो खोआ नष्ट कराया।
विज्ञापन
खोआ मंडी में छापा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बालूगंज खोआ मंडी में छापा मारा। कई विक्रेता खोआ से भरी डलिया छोड़कर भाग गए। मिलावटी होने के शक में टीम ने उसे नष्ट करा दिया। इसके अलावा टीम ने 26 खाद्य सामग्री के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एफएसडीए की टीम ने सुबह बालूगंज स्थित खोआ मंडी में छापा मारा। 4 विक्रेता खोआ भरी डलिया छोड़ कर भाग गए। काफी देर तक रुकने के बाद भी कोई नहीं आया। खोआ का वजन कराने पर 90 किलो मिला। प्रारंभिक जांच में मिलावटी की वजह से नष्ट करा दिया।
इसके अलावा टीम ने छेना, घेवर, पेठा, दही, खोआ, रसगुल्ला, बर्फी, पनीर, सोनपपड़ी, नमक के 26 नमूने लेकर लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा टीम ने छेना, घेवर, पेठा, दही, खोआ, रसगुल्ला, बर्फी, पनीर, सोनपपड़ी, नमक के 26 नमूने लेकर लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।