फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rahul was the only son of the family

Agra News: परिवार का इकलौता पुत्र था राहुल

Sun, 09 Feb 2025 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rahul was the only son of the family
पोस्टमार्टम गृह पर रोते बिलखते मृतक युवक राहुल माथुर के पिता मौहर पाल सिंह ।
कासगंज। शादी समारोह में डीजे फ्लोर पर डांस करते समय जान गोली का शिकार हुआ राहुल अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें और हैं। इकलौते पुत्र की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है। वारदात के बाद से ही माता-पिता के अलावा पत्नी और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। विलाप करते परिजनों की तबीयत बार-बार बिगड़ती रही। राहुल की दो बहनें किरन और पूजा है। दोनों ही बहनों की शादी हो चुकी है। पिता मोहर पाल सिंह ग्रामीण बैंक की शाखा से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद सोरोंजी रोड पर घर बनवा रहे थे। इसका निर्माणकार्य चल रहा है। राहुल भी पिता का सहयोगी था। राहुल की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा रुद्र 3 वर्ष व पुत्र उज्ज्वल 6 माह का है। मां गायत्री देवी और पिता मोहर पाल को जैसे ही राहुल की हत्या की सूचना मिली तो वे सदमे में आ गए और परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। माता-पिता व पत्नी का बेहद बुरा हाल था। चीत्कार व रोने से परिजन बार-बार बेहोश हो रहे थे। लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन

पिता को नहीं था मालूम:
पिता मोहरपाल सिंह को इस बात की जानकारी नहीं थी कि राहुल दोस्तों के साथ शादी में गया है। वह केवल पत्नी को बताकर गया था और उसकी बाइक भी घर ही थी। जब पुलिसकर्मी ने पिता को फोन कर हादसे की सूचना दी तो पिता को उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने घर में पूछा की राहुल कहां हैं। जब उन्हें मामले की जानकारी हुई तब वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हत्या की वारदात करीब पौने बारह बजे हुई और परिवार के लोगों को करीब रात्रि डेढ़ बजे सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed