फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ragging of junior students in sn medical college agra

सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग, हॉस्टल के पीछे बुलाकर किया शर्मनाक सलूक

Thu, 05 Sep 2019 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2019 09:23 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में एक अगस्त से शुरू हुआ है एमबीबीएस का नया बैच 
आरोप- सीनियर संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल के पीछे बुलाकर करते हैं प्रताड़ित

विज्ञापन
ragging of junior students in sn medical college agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस बार जूनियर छात्रों को कॉलेज परिसर के बाहर पीटने के साथ प्रताड़ित किया गया। इसकी शिकायत प्राचार्य कार्यालय में की गई। प्राचार्य ने एंटी रैगिंग सेल को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


एक अगस्त से एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का नया बैच शुरू हुआ है। पहले महीने फाउंडेशन कोर्स चला था। एक सितंबर से कक्षाएं शुरू हुईं। प्राचार्य कार्यालय में एक शिकायती पत्र आया है। इसमें संजय प्लेस के यूथ हॉस्टल के पीछे जूनियर छात्रों को बुलाकर रैगिंग की बात कही गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जूनियर छात्रों के रंग-रूप पर टिप्पणी मानी जाएगी रैगिंग, सरनेम से भी बुलाया तो मिलेगी सजा
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में लिखा गया है कि पहली साल के कुछ छात्र नूरी दरवाजा में कमरा किराए पर लेकर रहते हैं। सीनियर छात्र इनको संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल के पीछे बुलाते हैं। दिन में कभी भी बुला लिया जाता है। उन्हें जमीन पर बैठाकर पीटा जाता है। मानसिक उत्पीड़न भी करते हैं।

धमकाया जाता है कि शिकायत की तो हश्र बुरा होगा। पत्र मिलने के बाद प्राचार्य ने एंटी रैगिंग सेल से जांच करते हुए रिपोर्ट मांगी। सेल ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की भी मदद ली जा रही है। एंटी रैगिंग सेल और पुलिस ने पत्र में लिखे गए स्थान का भी निरीक्षण किया है। 

पहले भी हो चुकी हैं रैगिंग

एसएन मेडिकल कॉलेज में पिछले साल अक्टूबर में जूनियरों को प्रताड़ित करने का मामला आया था। सीनियर छात्रों ने जूनियरों को पत्र दिए थे, जिसमें अश्लील भाषा में चिकित्सकीय बीमारियों के इलाज और बचाव के बारे में लिखा था। 

ये भी पढ़ें: सरकारी मेडिकल कॉलेज में 'विकलांग' शौचालय, तस्वीरों में देखिए अव्यवस्थाओं का आलम

सीनियर के पूछने पर जूनियरों को लिखी गई उसी अश्लील भाषा में उत्तर देना होता था। पिछले महीने ही सर्जरी विभाग के जूनियर रेजीडेंट ने सीनियर के खिलाफ रैगिंग की शिकायत की थी। दोनों ही मामलों की जांच में खानापूर्ति की गई। 

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीके अनेजा ने बताया कि कॉलेज के बाहर रैगिंग की शिकायत का पत्र आया है। राहुल यादव के नाम से शिकायत की गई है। मामले की जांच एंटी रैगिंग सेल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed