{"_id":"5cf39f55bdec22073c2c922b","slug":"radio-start-in-district-jail-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बजेगा जिला जेल का अपना रेडियो, आरजे बन कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बजेगा जिला जेल का अपना रेडियो, आरजे बन कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे कैदी
Sun, 02 Jun 2019 03:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jun 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
रेडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिला कारागार के कैदियों की आवाज रेडियो पर सुनाई देगी। यहां कैदियों के लिए जल्द ही रेडियो की शुरुआत होने जा रही है। खास बात यह कि जिला कारागार के कैदी ही रेडियो जॉकी बनकर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसे अन्य कैदी अपने बैरकों में सुन सकेंगे।
दरअसल, तिनका-तिनका संस्था के तहत जेलों में सजा काट रहे कैदियों को सुधारने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संस्था की वर्तिका नंदा ने जेल में रेडियो की संकल्पना की है। जिला जेल के मुख्य द्वार पर बने कमरे में रेडियो का स्टूडियो तैयार किया जा रहा है।
जेल रेडियो टीम का गठन कर दिया गया है। टीम में 10 से ज्यादा कैदी हैं। कैदी खुद ही गीत गाएंगे। खुद ही कार्यक्रम का संचालन भी करेंगे। इसके लिए इन बंदियों को बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जेल रेडियो शाम तीन से चार बजे तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तिका नंदा ने बताया कि रेडियो का मकसद जेल के माहौल में एक नए बदलाव को लाते हुए बंदियों में आत्मविश्वास और शिक्षा की अलख को जगाना है। इसके लिए जेल में स्टूडियो तैयार किया जा रहा है। रेडियो के लिए अपनी स्क्रिप्ट भी बंदी तैयार कर रहे हैं।