राधाष्टमी 2021: बरसाना के राधारानी मंदिर में बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश, गाइडलाइन जारी
बरसाना में ब्रह्मगिरि पर्वत पर विराजमान लाडली जी मंदिर में राधारानी का जन्मोत्सव 14 सितंबर को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी की तरह इस पर्व को भी भव्य रूप से मनाने की तैयारी है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियां में जुटा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद श्रीराधारानी का जन्मोत्सव (राधाष्टमी) बरसाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए राधाष्टमी पर लाडली जी मंदिर (राधारानी मंदिर) में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। राधाष्टमी को लेकर एसडीएम ने गाइडलाइन जारी कर दी है।
बरसाना में ब्रह्मगिरि पर्वत पर विराजमान लाडली जी मंदिर में राधारानी का जन्मोत्सव 14 सितंबर को मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से लाखों भक्त आएंगे। इसकी तैयारियों के गोवर्धन एसडीएम राहुल यादव व सीओ धर्मेंद्र चौहान ने नगर पंचायत कार्यालय में कस्बे के गणमान्य लोगों के साथ बैठक ली।
बैठक में कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने राधाष्टमी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए मंदिर रिसीवर को 50 हजार मास्क और स्वास्थ्य विभाग को 20 हजार मास्क खरीदने के निर्देश दिए हैं। इनको स्पष्ट आदेश दिए हैं कि जिन श्रद्धालुओं पर मास्क न हो, उनको मंदिर के प्रवेश द्वार पर मास्क दिया जाय।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने की बैठक
मास्क के अभाव में कोई भी श्रद्धालु बिना दर्शनों के नहीं लौटे। वहीं मेला व्यवस्था पहले की तरह ही होगी। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने राधाष्टमी को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने पार्किंग, बैरियर, भंडारा, कुंडों की बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। व्यवस्थाओं के चलते राधारानी मंदिर मार्ग वन वे रहेगा। भंडारे कस्बे से बाहर लगेंगे। पार्किंग व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत ने अपनी तैयारीयों से अवगत कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि राधाष्टमी को लेकर स्थानीय लोगों से चर्चा की गई। पहले से बेहतर व्यवस्था इस बार मेला क्षेत्र में रहेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि भगवान सिंह, सह रिसीवर मनमोहन गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष रनवीर ठाकुर, जेई महेश आर्या, हेमंत चौधरी, कस्बा इंचार्ज रामअवध यादव आदि मौजूद थे।