फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raasleela: Kanhaiya come... Radha is calling out

रासलीला: कन्हैया आ जा... पुकार रही राधा

Sun, 09 Nov 2025 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Raasleela: Kanhaiya come... Radha is calling out

विज्ञापन
बाह। बटेश्वर मेला के सांस्कृतिक मंच पर शनिवार को रासलीला में राधा-कृष्ण के प्रेम की लीला का मंचन किया गया। वहीं रामलीला में लक्ष्मण शक्ति का मंचन हुआ। श्री ब्रजरज राजेश्वरी लीला संस्थान वृंदावन के सुरेश कुमार ब्रजवासी ने बताया कि शनिवार को राधा की कृष्ण से पुकार का रासलीला में मंचन हुआ। जो राधा और कृष्ण के शाश्वत प्रेम को दर्शाता है। ब्रज के गीत और नृत्य के जरिए कलाकारों ने राधा के प्रेम एवं वियोग और कृष्ण के व्याकुल होने का मंचन किया। मोहिनी, राधिका ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन माेह लिया। इसके बाद रामलीला का मंचन हुआ, जिसमें लक्ष्मण शक्ति का प्रदर्शन किया गया। मूर्छित लक्ष्मण का सुषेन वैद्य द्वारा इलाज की लीला के मंचन में पांडाल जय श्रीराम के घोष से गूंज उठा। कलाकार बाबू सिंह, करतार सिंह, संजय, कृष्णा ठाकुर के जीवंत अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान महेश कठेरिया, वीरेंद्र त्यागी, मेला प्रभारी मसूद रजा, इंजीनियर धारा सिंह, लव कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed