फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pull nirmad

अब झाल के पुल के समानांतर बनेगा कालीनदी पर पुल

Wed, 28 Oct 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
pull nirmad
कासगंज का झाल का पुल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कैनाल रूट बाईपास पर अब झाल के पुल के समानांतर कालीनदी के ऊपर 29 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण किया जाएगा। सेतु निगम इस पुल का निर्माण करेगा। शासन ने कुल निर्माण की धनराशि स्वीकृत कर दी है। शीघ्र ही पुल का निर्माण शुरू होगा। डीएम सीपी सिंह ने इसके निर्माण के लिए शासन में पहल की थी।
विज्ञापन

कैनाल रूट बाईपास के सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। मौजूदा समय में झाल के पुल के किनारे होकर बाईपास का ट्रैफिक निकाला जा रहा था। क्योंकि पुल का निर्माण नहीं हो सका था। इस पुल का निर्माण झाल के पुल की निचली गंगा नहर के किलोमीटर 53.027 पर बनेगा।
विज्ञापन

पुल निर्माण के साथ ही पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य भी सेतु निगम के द्वारा कराए जाएंगे। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि शासन ने राज्य योजना सामान्य के अंतर्गत पुल निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। चालू वित्तीय वर्ष में पुल निर्माण के लिए 7,43,52,000 रुपये की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति भी प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed