{"_id":"5af424424f1c1b9e098b91ea","slug":"public-caught-auto-driver-for-molesting-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने किया युवती का जीना दुश्वार, घर के पास से गुजरते वक्त करता था ये हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक ने किया युवती का जीना दुश्वार, घर के पास से गुजरते वक्त करता था ये हरकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 10 May 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
दोस्ती नहीं करने पर एक ऑटो चालक ने युवती का जीना दुश्वार कर दिया। उसके घर पर रात में कांच की बोतल फेंकने लगा। एक दिन उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आरोपी ऑटो चालक की करतूत का वीडियो वायरल हो गया। मंगलवार को भी वो युवती के घर पहुंचा था। परिजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी को चार साल से ये युवक परेशान कर रहा था। उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। कई बार समझाने के बाद भी उसकी हरकत बंद नहीं हुई।

Trending Videos
आरोपी युवक आटो चलाता है। वो रात के समय घर आता है। ऑटो रोककर उनके घर में कांच की बोतल फेंककर चला जाता। घर के दरवाजे पर लगी घंटी भी बजाता। जब तक परिजन बाहर आते हैं वो भाग जाता।
ऑटो चालक ने 30 अप्रैल को भी घर में कांच की बोतल फेंकी थी। इससे परिजन दहशत में आ गए थे। कॉलोनी में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी की ये हरकत कैद हो गई।
यह वीडियो वायरल हो गया। मंगलवार रात को भी युवक आया। तभी परिजनों और आसपास के लोगों ने घेर कर उसे पकड़ लिया। पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी पर आरोपी पक्ष के लोग आ गए। उनमें पंचायत चलती रही। हालांकि पीड़ित महिला ने तहरीर नहीं दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।