फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   provincial armed constabulary deployed on uttar pradesh haryana border

डेरा हिंसाः यूपी में हरियाणा बार्डर पर पीएसी तैनात, एक्सप्रेसवे पर बढ़ा पहरा

Sat, 26 Aug 2017 07:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 Aug 2017 07:44 AM IST
विज्ञापन
provincial armed constabulary deployed on uttar pradesh haryana border
up police - फोटो : Demo Pic
राम रहीम पर फैसले के बाद हरियाणा और पंजाब में हुई हिंसा को देखते हुए मथुरा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। मथुरा में भी डेरा सच्चा सौदा के समर्थक होने के कारण निगहबानी बढ़ा दी गई है। वहीं हरियाणा बार्डर पर पुलिस तैनात है। हरियाणा जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है। कई प्वाइंट पर पुलिस फोर्स को मुस्तैद कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को जैसे ही पंजाब और हरियाणा में हिंसा बढ़ी तो मथुरा में कोसीकलां के पास हरियाणा बार्डर पर भारी फोर्स तैनात कर ‌दिया गया। पुलिस ने उन सभी वाहनों को चेक किया जो हरियाणा की तरफ जा रहे थे। हालांकि जैसे जैसे हिंसा बढ़ने की खबरें आईं हरियाणा की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या भी अचानक कम हो गई थी। 
विज्ञापन


नंदगांव के तमाम लोग हरियाणा के शहरों में कारोबार करते हैं लिहाजा वह भी हिंसा बढ़ने पर अपने शहर को लौट आए हैं। वहीं रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी पुलिस तैनात कर दी गई थी। खुफिया एजेंसियों को भी चौकस कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि चौकसी बरती जा रही है। एक्सप्रेसवे से लेकर हाईवे तक पर फोर्स बढ़ा दिया गया है। कोसीकलां में हरियाणा बार्डर पर एक प्लाटून पीएसी लगा दी गई है। एसपी देहात आदित्य शुक्ला शेरगढ़ में कैंप कर रहे हैं।

मथुरा से 200 लोग गए पंचकूला

provincial armed constabulary deployed on uttar pradesh haryana border
Ram Rahim Rape case verdict
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से मथुरा के सैकड़ों लोग जुड़े हैं। सौदा प्रमुख के 200 समर्थक तीन दिन पहले पंचकूला पहुंच गए थे। फोन पर हुई बातचीत में इन लोगों ने बताया कि वह अब वापस लौट रहे हैं। 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के समर्थकों की संख्या मथुरा में भी कम नहीं है। हालांकि यहां इस संस्था का कोई आश्रम तो नहीं है लेकिन जुड़ाव काफी लोगों का है। हरियाणा में होने वाले समागम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग जाते रहे हैं। हर साल डेरा प्रमुख के जन्म दिवस पर शोभायात्रा निकाली जाती है। 

गरीबों में कपड़े और फलों का वितरण होता है। डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों का कहना है कि वह तीन दिन पहले पंचकुला गए थे। सभी अपने अपने वाहनों से गए थे। मथुरा के देवेंद्र और हिमांशु ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह लोग तीन दिन पहले यहां से गए थे। 

इनके मुताबिक मथुरा जिले से ही करीब 200 लोग वहां पहुंचे थे। लेकिन डेरा प्रमुख पर आए फैसले के बाद हुई हिंसा को देखते हुए सभी लोग वापस लौट रहे हैं। माना जा रहा है कि शनिवार की सुबह तक सभी लोग अपने शहर में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed