फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest: Teachers adamant on not marking online attendance

विरोध : ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने पर अड़े शिक्षक

Tue, 16 Jul 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protest: Teachers adamant on not marking online attendance
कासगंज। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध सहित अपनी मांगों को लेकर सोमवार को शिक्षकों ने शिक्षक-शिक्षा मित्र-अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पैदल मार्च निकालने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान 500 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी भी की। योगी सरकार ने हाल ही में परिषदीय शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया था। इसके साथ ही रजिस्टरों का डिजिटलीकरण करने के भी निर्देश दिए गए थे। उक्त आदेशों का प्रदेश भर के शिक्षकों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में 500 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए ऑनलाइन उपस्थिति को शिक्षकों की सेवा के परिस्थितियों के दृष्टिगत अव्यवहारिक नियमों एवं सेवाओं के विपरीत बताया। साथ ही सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विनोद जोशी को सौंपा।जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से सात सूत्रीय मांगें की गई हैं। इनमें शिक्षकों की ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति आदेश को तत्काल निरस्त करने, अन्य कर्मचारियों की भांति प्रति वर्ष 30 अर्जित अवकाश, हाफ डे, सीएल अवकाश अवधि में विभागीय सरकारी कार्य हेतु बुलाने पर प्रतिकर अवकाश प्रदान करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद बहाल करते हुए पदोन्नति करने, शिक्षामित्र अनुदेशकों को नियमित किए जाने, आरटीई एक्ट के तहत शिक्षकों को समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों से तत्काल मुक्त किए जाने, समस्त परिषदीय शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को सामूहिक बीमा प्रीमियम मुक्त कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किए जाने की मांग की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed