फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest

विद्यालय प्रबंधक ने अवैध प्रवेश कर निकाली छात्रवृत्ति

Mon, 28 Dec 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
protest
28एमएनपी-25-कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बीटीसी कॉलेज प्रबंधक द्वारा अवैध तरीके से एक विद्यार्थी का पंजीकरण करने और छात्रवृत्ति निकालने का आरोप लगाया। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी प्रांत सहमंत्री आदर्श गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। आदर्श गुप्ता ने बताया कि किशनी क्षेत्र के गांव कैथोली निवासी छात्र रामवीर सिंह पुत्र अहिवरन सिंह का किशनी क्षेत्र में एक महाविद्यालय प्रबंधक ने अवैध तरीके से बीटीसी में प्रवेश दर्शा दिया। हालांकि रामवीर ने बीटीसी में प्रवेश नहीं लिया। उसका अवैध तरीके से प्रवेश दिखाते हुए 41 हजार रुपये की छात्रवृत्ति उसके नाम से फर्जी खाता खोलकर निकाली गई।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मांग की कि विद्यालय प्रबंधक और एक अन्य छात्र द्वारा रामवीर के नाम से अवैध खाता संचालित कर रहा है। इसकी जांच कराते हुए कार्रवाई की जाए। डीएम की अनुपस्थिति में एबीवीपी पदाधिकारियों ने समस्या से संबंधित ज्ञापन एसडीएम ऋषिराज को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला संगठन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, जिला संयोजिका साक्षी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक आशुतोष, जिला सह संयोजक गौरव यादव, नगर मंत्री सुशांत राठौर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सलोनी दिवाकर, शिवांग सक्सेना, रजत गौड़, लवी मिश्रा, मोहित, नितिन, दिशा वर्मा, आकाश चौहान, रिशु तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed