फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest In Quarantine Center By Paras Hospital Workers In Agra

आगराः क्वारंटीन सेंटर में टूटा लोगों के सब्र का बांध, शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 28 Apr 2020 02:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Apr 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Protest In Quarantine Center By Paras Hospital Workers In Agra
महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में क्वारंटीन सेंटर में लोगों ने शुरू की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में छह अप्रैल से आए पारस अस्पताल के कर्मचारियों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। 
विज्ञापन

उन्होंने भूख हड़ताल शुरू दी। इन्होंने कहा कि बिना अन्न-जल के धरना देंगे।

अस्पतालकर्मियों ने आरोप लगाया कि न जांच हो रही है और न घर जाने दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और डीएम के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी इन युवा बेरोजगार कर्मचारियों का बेवजह उत्पीड़न कर रहे हैं। जो साथी पॉजिटिव आए थे उन्हें अन्य सेंटर्स से घर भेजा जा चुका है।

क्वारंटीन सेंटर में मौजूद पारस अस्पताल के कर्मचारी खुद को स्वास्थ्य सेवक बता रहे हैं। उनका कहना है कि जिन्होंने कोरोना फैलाया वे घर जा चुके हैं, हमारा कसूर नहीं है फिर भी क्वारंटीन में इतने दिनों से हैं। हम आईसीयू के कर्मचारी भी नहीं हैं, फिर भी अपराधियों की तरह सजा दी जा रही है। 
विज्ञापन

 

क्वारंटीन सेंटर से लोगों का वीडियो सामने आया
वहीं हिंदुस्तान कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से लोगों के बाहर निकलने का वीडियो वायरल हुआ था। बताया गया है कि ये वीडियो एक चिकित्सक द्वारा बनाया गया था। जिसमें वहां रखे गए लोग एक साथ निकलते हुए दिख रहे हैं। जब इस बात की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में वहां बंदोबस्त कराए। मौके पर एडीएम और थानाध्यक्ष को भेजकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं।

इससे पहले आगरा के वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में सोमवार को 41 लोग धरने पर बैठ गए थे। इनका आरोप था कि क्वारंटीन के 16 दिन बीत जाने पर भी हमारी कोरोना जांच नहीं की गई। 

इसकी जानकारी पर एसीएम द्वितीय वीके गुप्ता डॉक्टरों की टीम के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जांच कब होगी, यह डॉक्टर तय करेंगे। उन्हें बताया गया कि क्वारंटीन में 28 दिन तक रखा जा रहा है। इस पर वे लोग मान गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed