फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against professor who behaved indecently with research student

UP: प्रोफेसर ने किया शोध छात्रा के साथ घिनाैना काम...छात्र नेताओं का फूटा आक्रोश, कुलसचिव को साैंपा ज्ञापन

Tue, 28 Oct 2025 11:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:20 PM IST
सार

शोध छात्रा के साथ घिनाैना काम करने के आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एबीवीपी कार्यककर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने कुलसचिव को ज्ञापन साैंप कर कार्रवाई की मांग की।
 

विज्ञापन
Protest against professor who behaved indecently with research student
विरोध प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एक विभाग के प्रोफेसर पर अपनी ही शोध छात्रा को शादी का झांसा देकर याैन शोषण और मानसिक उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन कुलसचिव को सौंपा।
विज्ञापन


परिषद ने मांग की है कि आरोपी प्रोफेसर को निलंबित किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाए। शाम तक तथ्य और जांच के आधार पर प्रोफेसर को निलंबित भी कर दिया गया। परिषद ने पीड़ित छात्रा को सुरक्षा, मनोवैज्ञानिक सहयोग और न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग रखी है। प्रांत सह मंत्री पुनीत कुमार ने कहा कि यह घटना केवल एक छात्रा के साथ अन्याय नहीं, बल्कि शिक्षा जगत की आत्मा पर आघात है। 
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष नितिन दुबे ने कहा कि शिक्षक का धर्म ज्ञान देना है, शोषण करना नहीं। ऐसे लोगों को विश्वविद्यालय से तत्काल बाहर किया जाना चाहिए ताकि परिसर की पवित्रता बनी रहे। इकाई उपाध्यक्ष दीक्षा चौधरी ने कहा कि यह संघर्ष हर उस बेटी की गरिमा का है जो विश्वास के साथ शिक्षा ग्रहण करने आती है। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी, कर्मवीर बघेल, दीपक कश्यप, सुमित शर्मा, सुब्रत हरदेनिया, आकाश शर्मा, शिवांग खंडेलवाल, गोविंद वार्ष्णेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed