फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prostitution racket in hotel girl and boys arrests in objectionable condition

आगरा में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार: घंटे के हिसाब से तय थे लड़कियों के रेट, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिलीं युवतियां

Sat, 01 Jan 2022 12:01 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 Jan 2022 12:01 AM IST
सार

आगरा में ताजगंज क्षेत्र देह व्यापार के लिए बदनाम हो चुका है। यहां आए दिन देह व्यापार के मामले पकड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन
Prostitution racket in hotel girl and boys arrests in objectionable condition
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र के विभव नगर में स्पा सेंटर पर छापा मारकर छह युवक और पांच युवतियों को पकड़ लिया। आरोपी स्पा सेंटर संचालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से एक रजिस्टर भी मिला, जिसमें युवतियों के नाम के आगे रकम लिखी हुई थी। आशंका है कि युवतियों को घंटे के हिसाब से रकम तय करके बुलाया गया था। पुलिस इसकी जांच करने में लगी है। 

विज्ञापन

विभव नगर में मार्केट के बेसमेंट में सूरज और सदाकत नाम के युवकों ने स्पा सेंटर खोला था, लेकिन स्पा सेंटर का बोर्ड नहीं लगाया हुआ था। यहां युवक-युवतियों की संदिग्ध गतिविधियों पर स्थानीय लोगों ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने सीओ लोहामंडी एएसपी सत्यनारायण के नेतृत्व में टीम गठित की। शुक्रवार रात पुलिस टीम ने यहां छापा मारा। 
विज्ञापन

सीओ एएसपी सत्यनारायण ने बताया कि मौके से छह युवक और पांच युवतियां पकड़े गए हैं। युवक-युवतियों के नाम पते मालूम किए गए हैं। युवतियों के परिजनों को सूचना दी गई है। स्पा सेंटर संचालक का नाम सूरज और सदाकत बताया गया है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही यह दोनों फरार हो गए। इनको पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के तहत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसेप्शन के पीछे बना रखे थे केबिन 
एएसपी सत्यनारायण के मुताबिक स्पा सेंटर में रिसेप्शन के पीछे की तरफ छह केबिन मिले। केबिन में बेड भी डाले हुए थे। रिसेप्शन पर रजिस्टर रखा मिला। उसमें युवकों के नाम की एंट्री नहीं थी, जबकि युवतियों के नाम उसमें लिखे थे। किसी युवती के नाम के आगे 1000 तो किसी के नाम के सामने 1500 रुपये लिखे थे। इसका पता किया कि युवतियों के नाम के आगे यह राशि क्यों लिखी हुई थी। 

ताजगंज इलाके में देह व्यापार के कई अड्डे 
ताजगंज थाना क्षेत्र में देह व्यापार का मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी कई अड्डे सामने आए और युवक और युवतियों पकड़ी गईं। धरपकड़ करने के बावजूद देह व्यापार कराने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पाती, जिस कारण बार बार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed