{"_id":"5d036f2a8ebc3e701c38dbc3","slug":"property-dealer-shot-dead-in-goverdhan-aanyor-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः जमीन विवाद में प्रापर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः जमीन विवाद में प्रापर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Fri, 14 Jun 2019 06:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Jun 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
झम्मन चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर गोवर्धन के गांव आन्यौर में शिवओम आश्रम के पास प्लॉट पर सबमर्सिबल ठीक करते हुए दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसी के सहयोगी पर लगा है।
बंदूक से मारी गई गोली सीने में बाईं तरफ लगने से खून से लथपथ प्रापर्टी डीलर वहीं गिर गए। चौकीदार की सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस नयति हास्पिटल लेकर पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की मानें तो लेन-देन को लेकर हत्या की गई है।
थाना गोविंदनगर के मोहल्ला अर्जुनपुरा निवासी झम्मन चौधरी(47) पुत्र स्व. ओमप्रकाश चौधरी पेशे से प्रापर्टी डीलर है। सीओ गोवर्धन कैलाश चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक जो जानकारी हुई है उनके मुताबिक शुक्रवार की दोपहर गोवर्धन के गांव आन्यौर में शिवओम आश्रम के पास प्रापर्टी डीलर प्लॉट पर सबमर्सिबल ठीक कर रहे थे।

इसी बीच उनका पार्टनर बंदूक लेकर आया। गालियां देते हुए पार्टनर ने प्रापर्टी डीलर पर गोली दाग दी। झम्मन चौधरी और आरोपी दुर्गपाल दोनों पार्टनर थे। आन्यौर के रहने वाले दुर्गपाल प्लॉट आदि की जानकारी झम्मन चौधरी को देते थे। उसके बाद बिकने पर मुनाफे को बांट लेते थे। इसी लेन-देन को लेकर काफी दिन से मनमुटाव दोनों में चल रहा था।
ग्रामीणों के मुताबिक करीब छह माह पहले गांव पूंछरी के पास भी झम्मन ने जमीन खरीदी। यह जमीन आरोपी के नाम कराई थी। झम्मन चौधरी को नहीं पता था कि आरोपी उनकी जान ले लेगा।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या के आरोपी को जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। दुर्गपाल सिंह निवासी आन्यौर का नाम प्रकाश में आया है।