फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property dealer murdered after abduction

अपहरण के बाद प्रापर्टी डीलर की हत्या

Thu, 19 Mar 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 19 Mar 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
सैंया चौराहे से अपहरण करने के बाद प्रापर्टी डीलर हीरा सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को खेरागढ़ के गांव करकटपुरा में भूसे की कोठरी में छुपा दिया था। पुलिस ने शव बरामद करके तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग की कहानी सामने आई है।
विज्ञापन

बता दें, लादूखेड़ा के गांव गंडेसपुरा निवासी हीरा सिंह (38) को सोमवार की शाम को सैंया के वीरी सिंह की पत्नी राधा देवी ने फोन करके बुलाया था। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। घरवालों ने वीरी सिंह पर शक जताते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ ने बताया कि वीरी सिंह की पत्नी राधा मूल रूप से खेरागढ़ के गांव करकटपुरा की रहने वाली है। वह कई माह से सैंया में किराए पर रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात हीरा सिंह से हुई। राधा ने हीरा सिंह को जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस ब्लैकमेलिंग में शमसाबाद का बृजेश शर्मा भी शामिल था। सोमवार को राधा ने फोन करके उसे घर बुलाया था। यहां बृजेश ने उसे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद वीरी सिंह अपने साथी बृजेश के साथ हीरा सिंह को बाइक से करकटपुरा गांव में चाचा रमेश के घर ले गया। उनकी योजना हीरा सिंह के घरवालों से फिरौती वसूलने की थी। उसी रात को हीरा सिंह की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को भूसे की कोठरी में दबा दिया।
विज्ञापन

थाना सैंया पुलिस ने वीरी सिंह, गोपाल सिंह, राधा को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर मंगलवार की रात को शव बरामद किया। बुधवार की सुबह एसएसपी राजेश डी. मोदक ने भी आरोपियों से पूछताछ की। प्रापर्टी डीलर के भाई नाहर सिंह ने राधा, वीरी सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की हालत बिगड़ी
हीरा सिंह की हत्या की खबर से गांव गंडेसपुरा में कोहराम मच गया। पत्नी विमला को दिल का दौरा पड़ गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हीरा सिंह की मां भी बेहाल हैं। हीरा सिंह के पांच बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed