फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरेश पचौरी हत्याकांड: आगरा पुलिस दबिश देती रही, दिल्ली में गिरफ्तार हो गया शूटर सचिन कंजा

Wed, 03 Feb 2021 03:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Feb 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Property Dealer Murder Case: Shooter Sachin Kanja Arrests In Delhi
हरेश पचौरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना सदर के राजपुर चुंगी में विगत 19 दिसंबर 2020 को हुई दस्तावेज लेखक हरेश पचौरी की हत्या का मुख्य आरोपी शूटर सचिन कंजा पांच दिन पहले दिल्ली में अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार हो गया। उसे दिल्ली पुलिस ने जेल भेज दिया। इसकी जानकारी आगरा पुलिस को होने पर उसे कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। वहीं शूटर सचिन कंजा के साथी आकाश यादव को पुलिस ने रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त की गई अपाचे बाइक बरामद कर ली है।


 
Property Dealer Murder Case: Shooter Sachin Kanja Arrests In Delhi
हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आकाश को 24 घंटे की रिमांड पर लिया गया था। पुलिस उसकी निशानदेही पर उसके घर गांव हिरनेर गई थी। वहां से हत्या में प्रयुक्त की गई अपाचे बाइक बरामद की गई है। वही जानकारी में आया है कि दिल्ली के बाहरी इलाके मुंडवा थाना क्षेत्र में 28 जनवरी को सचिन अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। अब उसे रिमांड पर लेने के लिए पुलिस टीम जाएगी। हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी बातचीत की जाएगी। 
Property Dealer Murder Case: Shooter Sachin Kanja Arrests In Delhi
हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सचिन कंजा को हरेश पचौरी हत्याकांड में आठ लाख मिले थे। इसमें से दो लाख सचिन ने आकाश को देने का वादा किया था। मगर, उसे रकम अभी मिल नहीं पाई थी। यह जानकारी आकाश ने पूछताछ में बताई है। उसकी निशानदेही पर हिरनेर गांव से हत्या में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की गई है। उसे जेल में दाखिल कर दिया गया है।  इससे पहले दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी बीपी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। आकाश भी पूर्व में हरियाणा में अवैध असलाह के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Property Dealer Murder Case: Shooter Sachin Kanja Arrests In Delhi
हरेश पचौरी हत्याकांड: पुलिस की कार्रवाई को लेकर परिजनों में नाराजगी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हरेश पचौरी का परिवार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन तक कर चुका है। इन लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। इसी कारण से गिरफ्तारी नहीं की। मास्टरमाइंड बीपी ने मारपीट के पुराने मामले में सरेंडर किया था। सचिन कंजा तमंचे के साथ पकड़ा गया है। दोनों से ही आगरा पुलिस हत्याकांड के बारे में पूछताछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन
Property Dealer Murder Case: Shooter Sachin Kanja Arrests In Delhi
हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा के दस्तावेज लेखक एवं प्रॉपर्टी डीलर हरेश पचौरी की हत्या में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी शूटर आकाश को बहादुरगढ़ पुलिस ने रविवार सुबह तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। उसने हरेश की हत्या की सुपारी ली थी। हत्याकांड के मास्टरमाइंड बीपी मुद्गल को आगरा पुलिस नहीं पकड़ पाई थी। उसने भी कोर्ट में सरेंडर किया था। बहादुरगढ़ पुलिस ने आकाश निवासी शमसाबाद आगरा को आसौदा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में कुबूल किया कि 19 दिसंबर को राजपुर चुंगी पर हरेश पचौरी की हत्या की थी। बीपी ने हरेश के 1.80 करोड़ रुपये हड़प लिए थे। इसके बाद आगरा और मथुरा की लगभग 20 करोड़ की जमीनों पर उसका हरेश से विवाद हुआ था। हत्या के बाद वह हरियाणा भाग आया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed