फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Promise of construction of Kasganj-Etah rail line fulfilled

Agra News: कासगंज-एटा रेल लाइन निर्माण का वादा किया पूरा

Tue, 20 Feb 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Promise of construction of Kasganj-Etah rail line fulfilled
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की नीतियां जनता के हित की हैं। पूरे उत्तर प्रदेश और देश में इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के लोगों से रेल लाइन के निर्माण का जो वादा किया गया था वह पूरा हो गया है। इस रेल लाइन के निर्माण के लिए 389 करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। जल्द ही इसका कार्य पूरा होगा। ये बातें मंगलवार को सांसद राजवीर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन



आवास विकास स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्हाेंने कहा कि भाजपा के शासन में जितना विकास हो रहा है उतना कभी नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने सोरोंजी को तीर्थ स्थल का आधिकारिक दर्जा दिया। एटा-कासगंज के बीच रेल लाइन का किया गया वादा भी पूरा किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने पर दोनों जनपद के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। लोकसभा का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन



राममंदिर पर विचार व्यक्त करते हुए बोले मेरे पिता कल्याण सिंह ने मंदिर के लिए मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर निर्माण के साथ ही भगवान श्रीराम लला की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। अन्य दलों की सरकारों ने देश व प्रदेश की जनता से धोखा किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी, पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र बौहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांसद ने पीड़ितों से की मुलाकात
कासगंज। सांसद राजवीर सिंह हुल्का बस्ती पहुंंचे। वहां सिलिंडर लीक से दो लोगोें की मौत की घटना पर पीड़ित परिवार मनोज के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। परिवार को सरकार की ओर से मदद दिलाने का वायदा किया एवं 20 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की।सांसद सोरोंजी के गांव एवनपुर पहुंचे। वहां ताऊ ने अपने भतीजे राघवेंद्र की हत्या एवं भाई अवधेश को घायल कर दिया था। सांसद ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी।




एटा-कासगंज ट्रैक के लिए बजट स्वीकृत होने पर जताया हर्ष
सोरोंजी। कासगंज से एटा के बीच रेलवे लाइन बिछाने के लिए रेल मंत्रालय ने 389 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस पर लोगों ने हर्ष जताया है। भाजपा नेता आदित्य दुबे ने कहा की सांसद राजवीर सिंह के अथक प्रयासों से एटा-कासगंज जनपद के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। तीर्थपुरोहित गिरधारी लाल भारद्वाज ने कहा कि रेल ट्रैक बन जाने से अब तीर्थनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को आगरा से सीधी कासगंज-सोरोंजी के लिए कम किराए में ट्रेन सेवा उपलब्ध हो सकेगी। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय दुबे, बृजेश उपाध्याय, मुकेश मौर्य, अमित मिश्र, आशुतोष त्रिवेदी, मनोज भारद्वाज, बुशरा राइन, राहुल अग्रवाल,विकास निर्भय, अंशुल भारद्वाज, रविंद्र ब्रह्मचारी आदि ने हर्ष जताया है। संवाद





66 साल बाद रेल लाइन विस्तार पर दिन भर चला जश्न

एटा। बड़ी सौगात के रूप में एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार के लिए बजट मिला तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंगलवार को पूरे दिन जश्न मनाया गया। आमजन से लेकर रेल विस्तार आंदोलन करने वालों ने भी खुशी मनाई।1959 में एटा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण हुआ था। जिस पर एटा-टूंडला तक रेल लाइन जोड़ी गई, लेकिन अब तक लाइन का विस्तार नहीं किया गया। करीब एक दशक से लोग एटा को कासगंज से रेल लाइन द्वारा जोड़े जाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए तमाम आंदोलन कई संगठनों ने किए। 2017-18 के बजट में इस नई रेल लाइन को केंद्र सरकार ने मंजूरी भी दे दी, लेकिन निर्माण के लिए धनराशि आवंटित नहीं की गई। जिसके चलते काम नहीं हो पा रहा था। इस बार चुनावी साल के बजट से लोगों को काफी आस थी, लेकिन इस बजट में भी जब पैसे का प्रावधान नहीं किया गया तो लोग मायूस हो गए थे।

इस बीच सोमवार को रेलवे बोर्ड ने 389 लाख रुपये इस परियोजना के लिए स्वीकृत कर दिए। पूर्वोत्तर रेलवे को रेल लाइन निर्माण के लिए बजट दिया गया है। देर शाम ये सूचना लोगों को मिली तो इसके बाद से वह खुशियां मनाने लगे। सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाओं के संदेश भी चलते रहे। वहीं मंगलवार अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी सहित अन्य पदाधिकारी व क्षेत्रीय रेलवे यात्री परामर्शदात्री समिति के सदस्य संजीव मिश्रा और देवेंद्र सिंह सोलंकी पहुंचे। वहां जश्न मनाया, एक दूसरे को मालाएं पहनाकर बधाई दीं और मिठाई भी खिलाई। क्षेत्रीय रेलवे यात्री परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने सभी संघर्ष करने वाले लोगों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। कहा कि जल्द ही रेलवे लाइन निर्माण का कार्य धरातल पर दिखाई देगा।




एटा रेलवे स्टेशन जंक्शन में तब्दील हो जाएगा

कासगंज से एटा तक रेल लाइन का निर्माण होने पर एटा रेलवे स्टेशन जंक्शन में तब्दील हो जाएगा। यहां से पूरा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित लगभग देश के हर कोने के लिए ट्रेन परिवहन का जुड़ाव हो जाएगा। जिससे लोग आसानी के साथ कहीं भी आ जा सकेंगे।




रेलवे लाइन के लिए बजट पास होने की बात सुनकर काफी खुशी हो रही है। मगर लोगों को शक है कि कहीं यह चुनावी जुमला तो नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो हम यहां से लेकर दिल्ली तक आंदोलन करेंगे। -अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अभाकियू






जनता ने बहुत ही ज्यादा संघर्ष किया है। लगभग 7 दशकों के बाद रेल विस्तार के लिए बजट मिला है, इससे जिले के विकास को भी पंख लगेंगे। साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। -संजीव मिश्रा, सदस्य क्षेत्रीय रेलवे यात्री परामर्शदात्री समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed