फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prof Ashu Rani takes over as Vice Chancellor of Ambedkar University

Agra University: कुलपति का पद संभालते ही बोलीं प्रो आशू रानी- एक खिड़की सिस्टम होगा लागू

Sat, 01 Oct 2022 06:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 06:49 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति ने पदभार संभालते हुए प्रो. आशु रानी ने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम को सुधारेंगे। अब विश्वविद्यालय में एक खिड़की सिस्टम लागू होगा।
 

विज्ञापन
Prof Ashu Rani takes over as Vice Chancellor of Ambedkar University
नवागत कुलपति प्रो. आशु रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की नवागत कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि अंकतालिका, डिग्री, त्रुटियों में सुधार समेत अन्य कार्य के लिए छात्रों को भटकना नहीं पड़ेगा। ऑनलाइन सिस्टम को सुधारेंगे, समाधान की सीमा तय होगी। विश्वविद्यालय में भी कोई छात्र आता है तो उसके लिए एक खिड़की व्यवस्था लागू की जाएगी। 

विज्ञापन


पदभार संभालते हुए बृहस्पति भवन में मीडिया से रूबरू होते हुए कुलपति ने कहा कि डिग्री, अंकतालिका, प्रवेश, परीक्षाएं, मूल्यांकन समेत परीक्षा संबंधी कार्य समय पर कराएंगे। इसके लिए कार्ययोजना बनाते हुए सभी की जिम्मेदारी तय होगी। स्तरीय शिक्षा के लिए शोध कार्य बढ़ाएंगे, इसके लिए शिक्षकों से उनके किए शोध कार्यों का ब्यौरा भी मांगा है। इससे पहले जुबली हॉल में शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए पढ़ाई का स्तर बढ़ाने पर जोर दिया। शोध, पढ़ाई, नवाचार समेत अन्य के लिए भी कहा। उनकी समस्याएं भी सुनीं। फर्जीवाड़ा, बीएएमएस-एमबीबीएस कापियां बदलने समेत अन्य मामले पर उन्होंने कहा कि इनकी जांच चल ही रही है, बाकी महीने भर बाद विश्वविद्यालय की स्थिति पर स्पष्ट जवाब दे पाऊंगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP News: पत्नी ने मुंह से सांस देकर बचाई पति की जान, चलती ट्रेन में पड़ा था हार्ट अटैक, आरपीएफ बनी मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन

कचरे में डिग्री, चार्ट कुतर गए चूहे पर राज्यपाल बेहद गंभीर

 नवागत कुलपति ने कहा कि यहां आने से पहले अखबार में कचरे में डिग्री, चार्ट को चूहे कुतरने और दीमक लगने की खबर पढ़ी थी। इस मसले पर राज्यपाल बेहद नाराज हुईं और विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने की बड़ी वजह भी यही रही। राज्यपाल के निर्देश पर इनको सुरक्षित रखवाने और व्यवस्थित रखना प्राथमिकता पर है। राज्यपाल को इसकी रिपोर्ट भी करनी है।

बॉक्स में डाल सकते हैं गोपनीय शिकायत

 कुलपति सचिवालय पर बॉक्स रखा जाएगा, जिसमें कोई भी गोपनीय शिकायत डाल सकता है। इसकी चाबी सिर्फ उनके पास रहेगी। इसमें मिली शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed