फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   process of admission in graduation and other courses has not yet been started by BR AU administration of Agra

Agra News: इंटरमीडिएट का परिणाम हो गया जारी, बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश की नहीं कोई तैयारी

Thu, 27 Apr 2023 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 12:14 PM IST
सार

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। ऐसे में छात्र उच्च शिक्षा के लिए स्कूलों का चयन करने लगे हैं। लेकिन आगरा के बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में अभी प्रवेश की कोई तैयारी नहीं है। इसके चलते छात्र दूसरे विवि का रुख कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो इस बार भी यहां सीटें खाली रह जाएंगी। 

विज्ञापन
process of admission in graduation and other courses has not yet been started by BR AU administration of Agra
आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में घूमते छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। बाकी बोर्ड की भी परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करने का विकल्प देख रहे हैं। वहीं, आगरा स्थित  डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक स्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है। आवेदन तक स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक परीक्षाओं में उलझा हुआ है। बीबीए, बीसीए, बीएससी व एमएससी की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 29 अप्रैल से होनी हैं। अभी तक मुख्य परीक्षाओं के फॉर्म नहीं भरवाए जा रहे हैं। उसकी भी परीक्षा होनी है। मेडिकल की परीक्षाओं के फॉर्म भरे जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञप्ति तक नहीं की गई है जारी

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। विज्ञप्ति तक नहीं जारी की गई है कि कब से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि, शहर में ही दयालबाग शिक्षण संस्थान ने काफी पहले से प्रवेश के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए थे। प्रवेश प्रक्रिया में देरी का असर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू कराई जाएगी प्रवेश प्रक्रिया

ऐसे में विद्यार्थी दूसरे विश्वविद्यालयों का रुख कर सकते हैं। गत कई सत्रों से बड़ी संख्या में सीटें खाली रह रही हैं। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। अभी सभी बोर्ड के परीक्षा परिणाम नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed