{"_id":"60edef898ebc3ebb6613a98a","slug":"problems-in-vaccination-booths-of-agra-agra-news-agr499698919","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ किए कम, तीन घंटे के बाद लग पाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ किए कम, तीन घंटे के बाद लग पाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा।
बूथों की संख्या कम करने से टीकाकरण के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो-तीन घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है, तब जाकर टीका लग रहा है। भीड़ के प्रबंधन की व्यवस्था नहीं होने से बूथों पर धक्का-मुक्की हो रही है।
ताजनगरी में दो दिन से महज 62 बूथों पर ही टीकाकरण कराया जा रहा है। इससे पहले 218 बूथों पर वैक्सीन लग रही थी। इसके चलते सुबह से ही टीकाकरण के लिए बूथों पर औसतन 400 से 500 लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज, मोती महल, कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, विजय क्लब, जीवनी मंडी बूथों पर सबसे ज्यादा मारामारी रही। यहां पर लोगों का झुंड लग गया। करीब दो-तीन घंटे तक लाइन में लगने के बाद वैक्सीन लग पाई। कई लोग बिना टीका लगवाए ही लौट गए।
17,831 ने लगवाई वैक्सीन
तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों में टीकाकरण के लिए खासा उत्साह दिख रहा है। मंगलवार को 17,831 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 18 से 44 साल के उम्र के लोगों की संख्या सबसे अधिक रही। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बीते 15 दिन में एक दिन में यह सबसे ज्यादा टीकाकरण है।