फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi Vadra will visits to Firozabad on 28th December

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी वाड्रा 28 दिसंबर को आएंगी फिरोजाबाद, महिलाओं से करेंगी संवाद

Sun, 26 Dec 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 12:17 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जोर-शोर से तैयारी में जुटी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जिलों में जाकर सीधे महिलाओं से संवाद स्थापित कर रही हैं। इसी कड़ी में वह 28 दिसंबर को फिरोजाबाद पहुंचेंगी।  

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra will visits to Firozabad on 28th December
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 28 दिसंबर को फिरोजाबाद जनपद में आएंगी। वह सिरसागंज के श्री गिरधारी इंटर कॉलेज मैदान परिसर में महिलाओं से संवाद करेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन

 
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 28 दिसंबर को फिरोजाबाद जनपद में प्रियंका गांधी के आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। इसी सिलसिल में राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को सिरसागंज पहुंचे थे। उन्होंने पांचों विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर आवेदन करने वाले प्रत्याशियों से बातचीत की। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग से भी तैयारियों को लेकर रायशुमारी ली। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिक्षिकाएं भी आएंगी
शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष द्विवेदी से कहा कि शक्ति संवाद कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा शिक्षिकाएं भी आएं, इसके लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है। 28 दिसंबर को सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज के मैदान में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं वह बालिकाओं को लाने का लक्ष्य रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम 28 दिसंबर को सिरसागंज के श्री गिरधारी इंटर कॉलेज प्रांगण में होगा। महिला संवाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के द्वारा सूचना दी गई है। इसके हिसाब से तैयारी प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed