फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi Vadra said in Agra Valmiki Samaj will fight its own battle Congress will give ticket

आगरा: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- वाल्मीकि समाज अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा, कांग्रेस देगी टिकट

Wed, 29 Dec 2021 08:36 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 29 Dec 2021 08:36 PM IST
सार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वाल्मीकि समाज पर अत्याचार हो रहे हैं। अब वाल्मीकि समाज अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा। समाज इस तरह के अत्याचार को सहन नहीं करेगा।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra said in Agra Valmiki Samaj will fight its own battle Congress will give ticket
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वाल्मीकि समाज पर अत्याचार हो रहे हैं। हाथरस कांड और अरुण वाल्मीकि हत्याकांड के बाद वाल्मीकि समाज अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा। समाज इस तरह के अत्याचार को सहन नहीं करेगा। इसे लेकर समाज के एक व्यक्ति को कांग्रेस टिकट देगी।

विज्ञापन


समाज के लोग जिसका नाम सुझाएंगे पार्टी उसे टिकट देगी
बुधवार शाम को सुभाष पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका में वाल्मीकि समाज के तख्त चौधरियों से संवाद करने के बाद प्रियंका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वाल्मीकि समाज के साथ हो रहे अत्याचार पर संदेश देने के लिए पार्टी ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए पार्टी का प्रतिनिधिमंडल समाज के लोगों से चर्चा कर चुका है। समाज के लोग मिलकर जिसका नाम सुझाएंगे, पार्टी उस व्यक्ति को टिकट देगी।
विज्ञापन


तख्त चौधरियों से करीब 30 मिनट तक बातचीत की
इससे पहले प्रियंका गांधी ने वाल्मीकि समाज के साथ तख्त चौधरियों से करीब 30 मिनट तक बातचीत की। उन्होंने अरुण वाल्मीकि के परिजनों से भी मुलाकात की। वाल्मीकि समाज के मनोज खरे ने प्रियंका को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed