फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private Schools in Agra Under Scanner: 55 Schools to Face Notice Over Costly Books and Uniforms

महंगी हो गई पढ़ाई: किताबों की कीमतों ने छुए आसमान, बीएसए ने मारा छापा; 55 स्कूलों को दिया जाएगा नोटिस

Wed, 08 Apr 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 09:57 AM IST
सार

निजी स्कूलों में महंगी किताबें और ड्रेस थोपने के मामले में प्रशासन सख्त हुआ है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर 55 स्कूलों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Private Schools in Agra Under Scanner: 55 Schools to Face Notice Over Costly Books and Uniforms
बेसिक शिक्षा अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के निजी स्कूलों में बच्चों को महंगी किताब और ड्रेस देने पर लगाम नहीं लग पा रही है। शासनादेश के बाद भी कई स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें अभिभावक और बच्चों को खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है। अमर उजाला लगातार इस मामले को उठा रहा है। अब शिक्षा अधिकारी सक्रिय हुए तो स्कूलों में निजी किताबें और ड्रेस के मामलों की पोल खुलने लगी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को कुछ स्कूलों में छापा मारा, तो सच्चाई सामने आई। ऐसे 55 स्कूलों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

 

बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने एनसीईआरटी के स्थान पर निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाने वाले मिनी मॉन्टेसरी स्कूल लॉयर्स कॉलोनी, महेंद्र प्रताप सिंह जूनियर हाईस्कूल टैगोर नगर और जेडी पब्लिक स्कूल लॉयर्स कॉलोनी का निरीक्षण किया। कक्षाओं के अंदर बच्चों की किताबें देखीं, तो सभी निजी प्रकाशक की मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीईआरटी की किताबें न लगाने का जवाब स्कूल प्रबंधक नहीं दे सके। बीएसए ने बताया कि एक स्कूल के बाहर बुक एजेंसी संचालित होती मिली। निजी प्रकाशकों की किताबें लगाने पर नोटिस जारी किया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अब तक 55 स्कूलों की सूची तैयार की जा चुकी है, जिनको नोटिस दिया जाएगा। नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

किसान नेता की शिकायत पर होगी जांच
भारतीय किसान यूनियन के एक पदाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगाने की शिकायत की है। बीएसए ने बताया कि शासन की तरफ से एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी कई स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है। अभिभावकों और बच्चों को महंगी किताबें और ड्रेस खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है। किसान नेता की शिकायत में शामिल स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed