फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private company scam millions in the name of investment

निवेश के नाम पर निजी कंपनी ने किया लाखों का घोटाला

Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Private company scam millions in the name of investment
कासगंज। पांच वर्षों में निवेशकों का धन दोगुना करने का आश्वासन देकर निजी कंपनी के अधिकारी निवेशकों के लाखों रुपये का घोटाला कर भाग गए। धनराशि डूबती देख निवेशकों की बेचैनी बढ़ गई है। निवेश करने वाली एक पीड़िता ने तीन एजेंटों के नाम कासगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुकदमा मारहरा की राजवती ने दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि प्रेस्टीज इंफ्रा डेवलपर्स रियल स्टेट से जुड़ी एक निजी कंपनी है। वर्ष 2012 में इस कंपनी के एजेंट ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला जय जयराम, सुभाष चंद्र निवासी दुर्गा कॉलोनी एवं मनोज सोलंकी निवासी गेंदूपुरा अमांपुर ने यह आश्वासन देकर निवेश कराया था कि 5 वर्ष में कंपनी धन दोगुना कर देगी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसके व उसके पति के नाम से 70 हजार रुपये की राशि का निवेश किया गया। उसके बाद कंपनी के सेक्टर मैनेजर मनोज कुमार ने फर्जी आईडी पकड़ा दी। 5 साल बाद 1.46 लाख रुपये की आईडी होने की बात कहकर फिर से आईडी की धनराशि का निवेश कर लिया और कंपनी भाग गई। महिला ने बताया कि नदरई गेट पर कंपनी का ऑफिस था, अब वहां कोई नहीं है। पुलिस ने नामजद एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है मुकदमा
वर्ष 2019 के जून माह में भी प्रेस्टीज कंपनी के खिलाफ निवेशकों ने मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। दो साल बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। निवेशक भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

- महिला की तहरीर के आधार पर कंपनी के एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed