फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   private bus collides with police vehicle on Agra Lucknow expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेकाबू बस ने बरपाया कहर, हादसे का वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

Sat, 24 Nov 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 24 Nov 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
private bus collides with police vehicle on Agra Lucknow expressway
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह को भीषण हादसा हो गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुई प्राइवेट बस ने टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़ते टोलकर्मियों को रौंद दिया। फिर आगे खड़ी पुलिस की जिप्सी को घसीटते हुए ट्रक से जा टकराई।  
विज्ञापन


हादसे में टोल प्लाजा पर फूल बेच रहे 12 वर्षीय बच्चे और एक टोलकर्मी की मौत हो गई। वहीं जिप्सी में सवार सिपाही सहित छह लोग घायल हो गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। इन सभी आगरा रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

 
हादसा आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में हुआ है। प्राइवेट बस बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रहा थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 21 स्थित टोल प्लाजा से पहले बस का टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

private bus collides with police vehicle on Agra Lucknow expressway
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
अनियंत्रित बस ने टोल का बैरियर तोड़ते हुए कर्मचारियों को रौंदा दिया। फिर पुलिस की जिप्सी घसीट ले गई। आगे खड़े ट्रक से टकराने के बाद बस रुकी। हादसे में टोल कर्मचारी अमरकांत पचौरी (22) निवासी, सादाबाद हाथरस की मौके पर मौत हो गई। 

उसके दो साथी सत्यवीर, कुशलपाल, जिप्सी सवार सिपाही इम्तियाज खान और वहां फूल बेच रहा 12 साल सोनू पुत्र रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आगरा ले जाते वक्त सोनू ने दम तोड़ दिया है। 

बाकी घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने की कोशिश की। इसके चलते आधे घंटे तक वाहनों को रोक दिया गया। यह हादसा टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 

एक्सप्रेसवे से प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गुजरने वाले थे। इसलिए एस्कॉर्ट टीम वहां पर खड़ी थी। जिप्सी में सिपाही इम्तियाज खान बैठे थे, जबकि दो सिपाही बिजेंदर सिंह और अंकुर कुमार बाहर खड़े होकर चाय पी रहे थे। ये भी बस की चपेट में आने से बाल बाल बचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed