फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private banks are not showing interest in the CM Yuva Swarojgar Yojana, applications are stuck

Agra News: सीएम युवा स्वरोजगार योजना में निजी बैंक नहीं दिखा रहे रुचि, आवेदन अटके

Sun, 16 Nov 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Private banks are not showing interest in the CM Yuva Swarojgar Yojana, applications are stuck
फोटो 4 अपने आइसक्रीम पार्लर पर खड़े चंदन सिंह
मैनपुरी। शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत सरकारी और निजी बैंक से 5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन मिलता है। इस योजना के तहत सरकारी बैंक आसानी से लोन दे रहे हैं, वहीं निजी बैंक कोताही बरत रहे हैं। सरकारी बैंक अब तक 900 से ज्यादा लोगों को लोन दे चुकी है, वहीं निजी बैंकों ने अब तक 35 से 40 फाइलों को ही पास किया है। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 989 फाइलें स्वीकृत हुई हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत युवाओं को सरकारी और निजी बैंक से 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज के मिलता है। जिसे 4 साल में जमा करना होता है। सबसे पहले आवेदक को msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद सर्विस और मैन्यूफैक्चरर्स सेक्टर में अपने रोजगार की प्रोजेक्ट रिपोर्ट देनी होगी, जिसमें व्यवसाय का विवरण, वित्तीय योजना, बाजार विश्लेषण और जोखिम विश्लेषण देना होगा। प्रोजेक्ट पास हाेने के बाद इसे संबंधित बैंक को प्रेषित किया जाता है।
विज्ञापन


जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से आवेदन जाने के बाद कई निजी बैंक लोगों को लोन नहीं दे रही हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में निजी बैंकों ने सरकारी बैंकों की अपेक्षा कम फाइल पास की हैं। इससे लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। आवेदकों को लोन के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मुख्य व्यवसाय
सीएम युवा योजना में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में फूड प्रोसेसिंग, होम केयर प्रोडक्ट, इलेक्ट्रानिक्स एंड इलेक्टि्रकल, प्रिटिंंग एंड स्टेशनरी,ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर व अन्य हैं। सर्विस सेक्टर में फूड प्रोसेसिंग, होम केयर प्रोडक्ट, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, हेल्थ केयर, रिन्यूएबल एनर्जी, पर्सनल केयर एंड वैलनेस, टेक्सटाइल और अपैरल, सीमेंट एंड एलाइड प्रोडक्ट्स आदि शामिल हैं।

निजी बैंक के आंकड़े...
बैंक फाइल पास
एचडीएफसी बैंक 14
एक्सिस बैंंक 6
आईसीआईसीआई बैंक 4
आईडीबीआई 4
---
सरकारी बैंक
बैंक फाइल पास
ग्रामीण बैंक 308
बैंक ऑफ इंडिया 203
एसबीआई 151
बैंक ऑफ बड़ौदा 38
----
इनका बदला जीवन
क्लाउड किचन ने बदली सूरत
सुमन ने करीब 10 साल पहले अपने पति के साथ योजना का लाभ लेकर क्लाउड किचन की शुरूआत की थी। वर्तमान में वह करीब 100 टिफिन एक दिन में सर्विस करती हैं। उनके पति सौरभ ने बताया कि व्यवसाय शुरू करने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। इसमें सीएम युवा योजना ने मदद की और आज हमारा व्यापार अच्छा चल रहा है।
-----
आइसक्रीम का व्यापार किया शुरू
एलाऊ क्षेत्र के ग्राम तारापुर निवासी चंदन ने करीब 7 माह पहले आइसक्रीम का कारखाना लगाने के लिए लोन लिया था। इसके बाद उन्होंने एक मशीन से शुरुआत की और अब उनके पास दो मशीनें हैं। उनका कहना है कि सीएम योजना की मदद से अपना व्यवसाय शुरू कर सके हैं।

वर्जन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1700 का फाइल का टारगेट हैं। अभी तक 1150 फाइल स्वीकृत हुई हैं और 860 आवेदकों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। अगर निजी बैंक भी सहयोग करें तो टारगेट से ज्यादा कर लेंगे। उत्कर्ष चंद्र, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed