{"_id":"637a2ba5ecd288125c2da542","slug":"prisoners-of-mathura-jail-have-been-sent-to-agra-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मथुरा की जेल में जगह पड़ गई कम, आगरा सेंट्रल जेल भेजे गए 70 सजायाफ्ता कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मथुरा की जेल में जगह पड़ गई कम, आगरा सेंट्रल जेल भेजे गए 70 सजायाफ्ता कैदी
Mon, 21 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Nov 2022 12:03 AM IST
सार
जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षमता से अधिक कैदी होने के कारण आगरा जेल भेजे गए हैं। कुछ और बंदियों को स्थानांतरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
मथुरा जेल
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जेल के 70 सजायाफ्ता कैदियों को आगरा की सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। स्थान कम पड़ने के कारण इन्हें भेजा गया है। अब मथुरा जेल में लगभग 1700 बंदी शेष रह गए हैं।
जेल में क्षमता से अधिक बंदियों की संख्या को कम करने के लिए सरकार ने जिन जेलों में क्षमता से कम बंदी हैं, उनमें स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की है। 13 नवंबर को मथुरा जेल से 40 और रविवार को ऐसे 30 सजायाफ्ता कैदियों को भी जेल से आगरा की सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में उपचुनाव से पहले पुलिस ने बरामद किए अवैध असलाह, तीन शातिर गिरफ्तार

बन गई हैं आठ बैरक अतिरिक्त
जेल में नवनिर्माण के दौरान आठ नई बैरक तैयार हुई हैं। इनमें से चार बैरक तैयार हैं जबकि चार बैरक में कुछ काम शेष है। यह काम दिसंबर तक पूरा हो जाना है। दिसंबर में ही जेल अधिकारियों की बंदियों को इन बैरक में स्थानांतरण किए जाने की योजना है। इन बैरकों में करीब दो हजार बंदियों को रखा जा सकेगा। जिससे जेल की बंदियों को रखने की क्षमता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में उपचुनाव से पहले पुलिस ने बरामद किए अवैध असलाह, तीन शातिर गिरफ्तार