एटा जिला जेल में पहुंचा कोरोना: एक बंदी हुआ संक्रमित, चार महीने बाद मिला मरीज
चार महीने बाद एटा में कोरोना ने फिर दस्तक दे दी है। एटा जिला जेल में बंद एक बंदी कोरोना संक्रमित मिला है। उसेे चार दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना अवागढ़ पुलिस ने 24 दिसंबर को 25 वर्षीय एक वारंटी युवक को गिरफ्तार किया था। 25 दिसंबर को जेल भेज दिया। एक रात हवालात में रहने के बाद वारंटी को जेल भेजा गया। इस वजह से पुलिसकर्मियों के भी सैंपल लिए गए। मंगलवार को जब उक्त बंदी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो जेल और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जेल में निरुद्ध बंदियों, कैदियों और अधिकारियों व कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। बंदी के परिजनों की भी सैंपलिंग की गई है। तीसरी लहर का खतरा इस समय बढ़ा हुआ है। ऐसे में कोरोना की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जुलाई के बाद यह केस सामने आया है।
जेल में ही बंदी को किया गया क्वारंटीन
कोरोना संक्रमित निकले बंदी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल में स्थित एक कमरे में क्वारंटीन किया है। यहां पर ही उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। लगातार बंदी की निगरानी की जाएगी।
दिल्ली से लौटकर आया था वारंटी
थाना अवागढ़ पुलिस वारंटी की तलाश में काफी लंबे समय से जुटी हुई थी। दिल्ली से लौटने के जानकारी पुलिस को हुई तो उसको पकड़ लिया और उसकी सैंपलिंग भी जेल भेजने से पहले कराई गई। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में ही किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में वह आया होगा।
सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जेल में निरुद्ध बंदी की आरटीपीसीआर में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बंदी को चार दिन पहले ही अवागढ़ पुलिस ने जेल भेजा था, तभी उसकी सैंपलिंग कराई गई थी। युवक को जेल में ही स्थित एक कमरे में क्वारंटीन किया गया है।