{"_id":"5d271c898ebc3e6d1b73e623","slug":"prisoner-escaped-from-police-custody-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आया बंदी हाथ में बंधी रस्सी खोलकर पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार, सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आया बंदी हाथ में बंधी रस्सी खोलकर पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार, सिपाही निलंबित
Thu, 11 Jul 2019 04:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Jul 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के दीवानी न्यायालय में गुरुवार को पेशी पर आया बंदी रस्सी खोलकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। जानकारी होते ही जिलेभर में अलर्ट कर दिया गया। पुलिस टीमें उसे ढूंढने में जुट गईं। एसपी और एएसपी ने दीवानी हवालात पहुंचकर जानकारी ली।
बंदी को पेशी पर ले जाने वाले हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद दो सिपाहियों ने भोजपुरा के पास से बंदी को पकड़ लिया। बंदी के पकड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा निवासी जीतू कठेरिया के विरुद्ध कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। करीब दो माह पूर्व उसे चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। गुरुवार को उसे पेशी के लिए दीवानी हवालात में लाया गया था।

लघुशंका के बहाने हुआ फरार
हेड कांस्टेबल देवदत्त शर्मा उसके हाथ में रस्सी बांध कर डकैती कोर्ट में पेशी पर ले गए थे। करीब 12 बजे कोर्ट में पेशी के बाद बंदी ने लघुशंका जाने की बात कही। इस पर हेड कांस्टेबल ने जैसे ही शौचालय जाने के लिए रस्सी को ढीला किया।
इसका फायदा उठाकर बंदी जीतू दीवानी के पिछले गेट से निकलकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिसबल के साथ दीवानी हवालात पहुंच गए।
हेड कांस्टेबल को लापरवाही पर फटकार लगाते हुए तत्काल निलंबित किए जाने की संस्तुति कर दी। वहीं घटना के बाद दो सिपाही उसके पीछे लग गए थे। करीब एक घंटा बाद सिपाहियों ने भागे हुए बंदी को गांव भोजपुरा के पास पकड़ लिया।