फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Principal Rambadan Pandey will receive Sanskrit Bhushan Award today

Agra News: प्राचार्य रामबदन पांडेय को आज मिलेगा संस्कृत भूषण पुरस्कार

Wed, 02 Oct 2024 06:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Principal Rambadan Pandey will receive Sanskrit Bhushan Award today
प्राचार्य डाॅ. रामबदन पांडेय को आज मिलेगा संस्कृत भूषण पुरस्कार
विज्ञापन

- नई दिल्ली के संस्कृत भवन में किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामबदन पांडेय ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन ने संस्कृत भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। दिल्ली के संस्कृत भवन में आज उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।


जिले के एक मात्र संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. रामबदन पांडेय संस्कृत शिक्षा के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। संस्कृत के प्रचार प्रसार में उनके बेहतर योगदान के लिए अखिल भारतीय संंस्कृत साहित्य सम्मेलन नई दिल्ली ने उन्हें संस्कृत भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। अखिल भारतीय संंस्कृत साहित्य सम्मेलन नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. रमेश कुमार पांडेय ने उन्हें 3 अक्तूबर को अखिल भारतीय संंस्कृत साहित्य सम्मेलन नई दिल्ली के संस्कृत भवन में सम्मानित होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है। उनकी इस सफलता पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज सहित जिले साहित्यकारों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed