{"_id":"6479886707567bdb83031ff5","slug":"principal-of-inter-college-implicated-in-defamation-orders-to-appear-in-court-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मानहानि में फंसे इंटर कॉलेच के प्रधानाचार्य, कोर्ट में हाजिर होने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मानहानि में फंसे इंटर कॉलेच के प्रधानाचार्य, कोर्ट में हाजिर होने के आदेश
Fri, 02 Jun 2023 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:42 AM IST
सार
वादी मृतक आश्रित कोटे के आधार पर साकेत इंटर कॉलेज में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत है। तत्कालीन प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा वादी के साथ गलत व्यवहार करते थे।
विज्ञापन
court new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के साकेत इंटर कॉलेज के सहायक लिपिक राजेश शर्मा ने कोर्ट में कार्यवाहक प्राचार्य रामानुज कटियार, पूर्व प्राचार्य ओम प्रकाश शर्मा, रामप्रकाश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ मानहानि का वाद प्रस्तुत किया। कोर्ट ने उन्हें तलब कर 5 जुलाई 2023 को कोर्ट में हाजिर होने के लिए आदेश दे दिए।
ये भी पढ़ें - आगरा में आई बेहद सस्ते फ्लैटों की स्कीम: पहले आओ-पहले पाओ तर्ज पर मिलेगा घर, जल्द शुरू होगें रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
साकेत इंटर कॉलेज के सहायक लिपिक वादी राजेश शर्मा ने कोर्ट में अधिवक्ता राकेश भटेले के माध्यम से वाद प्रस्तुत किया। बताया कि वादी हाईकोर्ट के आदेश पर 22 मार्च 1993 से मृतक आश्रित कोटे के आधार पर साकेत इंटर कॉलेज में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत है। तत्कालीन प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा वादी के साथ गलत व्यवहार करते थे। वादी के पिता भी इसी कॉलेज में वरिष्ठ प्रवक्ता थे। 1973 में ओमप्रकाश शर्मा ने फर्जी मार्कशीट व कूट रचित दस्तावेज के आधार पर 1989 में पिता के अधिकारों हनन कर प्रधानाचार्य का पद हथिया लिया था। इससे वादी के पिता की मानसिक तनाव के कारण 14 अक्तूबर 1990 में मौत हो गई। इसकी जांच लंबित है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आगरा में आई बेहद सस्ते फ्लैटों की स्कीम: पहले आओ-पहले पाओ तर्ज पर मिलेगा घर, जल्द शुरू होगें रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन