{"_id":"69b089cd14fbe76fcf028841","slug":"pressure-was-created-to-bring-five-lakh-rupees-husband-and-in-laws-were-summoned-agra-news-c-364-1-sagr1046-126198-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पांच लाख रुपये लाने का बनाया दबाव, पति और सास-ससुर तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पांच लाख रुपये लाने का बनाया दबाव, पति और सास-ससुर तलब
Wed, 11 Mar 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
आगरा। बेटी होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मायके से 5 लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाया। पीड़िता ने अदालत में वाद दायर किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन नेंसी तिवारी ने मुकदमे की सुनवाई के लिए फिरोजाबाद के गांव मुईुद्दीनपुर निवासी पति विनीत उर्फ छोटू, सास बीना, ससुर अशोक कुमार और जेठ अभिषेक को तलब करने के आदेश दे दिए।
थाना बमरोली कटारा क्षेत्र के गांव समोगर निवासी खुशबू ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि 29 दिसंबर 2020 को उनकी शादी विनीत के साथ हुई थी। पति और अन्य ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और उत्पीड़न करते थे। मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाते। पुत्री को जन्म देने के बाद ससुरालियों ने पीटकर 27 सितंबर 2023 को घर से निकाल दिया।