{"_id":"69c41f273e5be0285901ede0","slug":"preparations-for-convocation-in-full-swing-university-issues-directives-insists-on-conducting-exams-from-april-10-agra-news-c-364-1-ag11007-126845-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दीक्षांत की तैयारियां तेज, विवि ने जारी किए निर्देश, 10 अप्रैल से परीक्षा कराए जाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दीक्षांत की तैयारियां तेज, विवि ने जारी किए निर्देश, 10 अप्रैल से परीक्षा कराए जाने पर जोर
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के संबंध में विवि प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में परीक्षा कार्यक्रम को समयबद्ध करने के लिए संबद्ध महाविद्यालयों और विभागों को निर्देश जारी किए हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम (वोकेशनल) द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर तथा परास्नातक स्तर के एमए, एमकॉम, एमएससी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल-मई 2026 में कराई जानी हैं। इसके लिए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन पत्र समर्थ पोर्टल पर खोल दिए गए हैं। 28 मार्च तक छात्रों से परीक्षा शुल्क जमा कराते हुए आवेदनपत्र भरवाया जाए। इसके लिए आवश्यक होने पर अवकाश के दिनों में भी महाविद्यालय खोलने को कहा गया है, ताकि कोई भी छात्र आवेदन से वंचित न रहे।
1 से 9 तक करें आवेदन
इसके साथ ही विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों और विभागों के सम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर भी समय-सारिणी तय कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा आवेदन पत्र 1 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक भरवाए जाएं और परीक्षाएं 10 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित कराई जाएं।