फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparation for board exam started, applications invited till 25th

Agra News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, 25 तक मांगे आवेदन

Sat, 21 Sep 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Preparation for board exam started, applications invited till 25th
कासगंज। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। स्कूलों से 25 सितंबर तक अवस्थापना संबंधी भौतिक संसाधनों को वेव साइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।जिले में 270 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें पढ़ने वाले 42497 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ने वर्ष 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण का कार्यक्रम तय कर दिया है। विद्यालय 25 सितंबर तक अवस्थापना संबंधी भौतिक संसाधनों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त तहसील स्तरीय समिति रिमोट सेसिंग में त्रुटि पूर्ण पाए गए विद्यालयों त्रुटि रहित जियो लोकेशन एपीआई युक्त मोबाइल से 30 सितंबर तक विद्यालय प्रांगण में जाकर अपलोड करेगी। इसके साथ ही टीम 15 अक्टूबर तक संसाधनों का भौतिक सत्यापन करेगी। टीम को 20 अक्टूबर तक अपनी सत्यापन रिपोर्ट विभाग की वेव साइट पर अपलोड करनी होगी। परिषद से दो नवंबर को अनंतिम सूची जारी होगी। छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और विद्यालयों के प्रबंधक छह नवंबर तक इस सूची पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 11 नवंबर तक इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक अपनी आख्या सहित परिषद की वेबसाइट पर अग्रसारित करेंगे। 28 नवंबर को केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य का कहना है कि बोर्ड परीक्षा केंद्र के निर्धारण के लिए परिषद से कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। विद्यालयों को अवस्थापना संबधी भौतिक संसाधनों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed