फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant wife dragged from the car with Yuk and beaten

Agra News: युवक को गर्भवती पत्नी के साथ गाड़ी से खींचकर पीटा

Fri, 24 Nov 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pregnant wife dragged from the car with Yuk and beaten
कासगंज। उधारी के रुपये को लेकर नदरई गांव में शुक्रवार को युवक और उसकी गर्भवती पत्नी सहित दाे अन्य महिलाओं को गाड़ी से खींचकर बुरी तरह से पीटा गया। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए आरोपियों की तरफ से फायरिंग भी की गई। हालांकि गोली न लगने से युवक और परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मोहनपुरा निवासी युवक विकास ने सोहिल की दुकान से कुछ समय पहले सामान खरीदा। बताया जाता है सामान के कुछ रुपये रह गए थे। विकास अपनी गर्भवती पत्नी शिवानी का प्रसव कराने के लिए आशा कार्यकर्ता उर्मिला देवी और एक अन्य महिला सरिला के साथ गाड़ी से अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नदरई पुलिस चौकी के पास पहुंची तभी सोहिल अपने भाई के अलावा दोस्त मुकीम व अन्य के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने हाथ देकर गाड़ी को रुकवाया। जैसे ही गाड़ी रुकी आरोपियों ने अंदर बैठी तीनों महिलाओं को खींचकर गाड़ी से जमीन पर गिरा दिया। साथ ही लात घूंसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं सोहिल के भाई ने विकास पर फायर कर दिया। संयोग से गोली मिस कर गई। इसके चलते वह बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने विकास की पत्नी का मोबाइल भी छीन लिया। लोगों ने जैसे-तैसे कर उनको बचाया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली मौके पर पहुंची। इस दौरान नदरई चौकी पुलिस ने कोतवाली पुलिस के साथ ढोलना थाने की पुलिस को भी घटनास्थल पर बुला लिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। एक आरोपी सोहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विकास ने सोहिल की दुकान से सामान खरीदा था, जिसके दो हजार रुपये की देनदारी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - सुधीर कुमार रावत, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed