{"_id":"623d8d7e863ef015950a1e07","slug":"prd-jawan-son-dies-in-suspicious-condition-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: पीआरडी जवान के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत, पुत्रवधू पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: पीआरडी जवान के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत, पुत्रवधू पर लगाया ये आरोप
Fri, 25 Mar 2022 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Mar 2022 03:08 PM IST
सार
जिले में तैनात पीआरडी जवान के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी पर जहर देकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थतियों में मौत (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला शादी में पीआरडी जवान के पुत्र की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। युवक के पिता ने पुत्रवधू पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना जसराना के गांव नगला शादी निवासी रामनरेश पीआरडी में तैनात हैं। वर्तमान में उसकी तैनाती थाना जसराना में हैं। बृहस्पतिवार देर शाम उसके पुत्र रवी कुमार ( 30 ) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स गांव में पहुंचा और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
इस दौरान रामनरेश ने रवी की पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। उपचार के दौरान मौत हुई है। जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन