फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pray to allah

Agra News: अल्लाह की इबादत करके मांगी दुआ

Sun, 23 Apr 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
pray to allah
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित ईदगाह में शनिवार को सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई। अल्लाह की इबादत करके नमाजियों ने दुआ मांगी। सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के लिए रोजेदारों और नमाजियों में उत्साह रहा। खुशियों का त्योहार ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


ईद पर ईदगाह में नमाज पढने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों में बेहद उत्साह रहा। नमाजियों में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने को लेकर उत्सुकता दिखी। नए कपड़े पहनकर घरों से बच्चे, युवा और पुरुष ईदगाह पहुंच गए। ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम समी अहमद ने नमाजियों को ईद की नमाज पढ़ाई। ईद की नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के घर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। खुशियों के त्योहार ईद पर घरों में एक दूसरे को सेवई खिलाई गईं। घरों में बनाए गए पकवानों से ही ईद का त्योहार मनाया गया। नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों ने ईदगाह के बाहर लगी दुकानों पर खरीदारी भी की। ईदगाह के बाहर आगरा गेट पुलिस चौकी पर पहुंचकर डीएम अविनश कृष्ण सिंह, एसपी विनोद कुमार, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह नमाज पढ़ने के बाद बाहर निकले नमाजियों से गले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव का ईद पर दिखा असर
ईद की नमाज पर निकाय चुनाव का भी असर दिखा। आगरा रोड पुलिस चौकी के सामने भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा सहित आम आदमी पार्टी ने टेंट लगाए। टेंट में पहुंचे राजनीतिक दलों के नेताओं सहित चेयरमैन पद के प्रत्याशियों ने नमाजियों से गले मिलकर एक दूसरे को खुशियों के त्योहार ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed