फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pray in tample occesion of mahshivratri

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 21 Feb 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
pray in tample occesion of mahshivratri
1एमएनपी-22-किशनी स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हाथों में पूजा की थाली, मन में श्रद्घा और होठों पर शिवशंभू का नाम। मंदिरों में लगीं श्रद्घालुओं की लंबी-लंबी कतारें, वातावरण में भक्ति रस घोलते बम-बम भोले के जयकारे। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा शहर के सभी मंदिरों में शिवरात्रि के पावन अवसर पर। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

भक्तों ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की उपासन की। मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग का अभिषेक किया। दिनभर पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। भक्ति गीतों पर शिवालयों में लोगों को झूमते हुए देखा गया।सुबह पांच बजे से ही शिवालयों में श्रद्घालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां भक्तों ने जल, दुग्ध, गंगाजल आदि से शिवलिंग का अभिषेक किया। इसके बाद धतूरा, भांग, बेल, बेलपत्र, गन्ना, बेर आदि चढ़ाए। इस दौरान भोलेनाथ के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। शहर के प्रसिद्ध भीमसेन मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना की। चांदेश्वर मंदिर में भी सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों ने पूजा पाठ किया। शहर के शीतला धाम स्थित शिव मंदिर व नगर के पुरानी मैनपुरी स्थित शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी। आगरा रोड स्थित मोटे महाराज मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसे देखते हुए जिलेभर के शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। नगर के शिव मंदिरों पर सादा कपड़ों में भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed