फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Praspa will make contact by forming a team of activists'

‘कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर प्रसपा करेगी संपर्क’

Thu, 11 Mar 2021 07:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
'Praspa will make contact by forming a team of activists'
मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की मासिक बैठक बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष बोट सिंह यादव ने पार्टी द्वारा चलाए गए गांव-गांव, पंाव-पंाव कार्यक्रम की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर संपर्क करेगी। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करके पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अपने क्षेत्र में सक्रियता बनाएं। हर विधानसभा क्षेत्र में 100-200 सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर संपर्क करें। प्रसपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। किसानों की हर समस्या का निराकरण कराने के लिए हर समय प्रसपा तैयार रही है। प्रसपा ने किसानों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाया है। प्रसपा भी पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ेगी। सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कार्यकर्ता और पदाधिकारी निष्ठा के साथ काम करें। विधानसभा चुनाव 2022 में कार्यकर्ताओं की दम पर ही पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चुनाव को लेकर पार्टी गंभीर मंथन कर रही है। पंचायत चुनाव के लिए बैठक बुलाकर रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर गिरीशचंद्र कठेरिया, राजवीर सिंह यादव, उमाकांत यादव, सर्वेश गुप्ता, राहुल अग्निहोत्री, नितिन यादव, अमित यादव, सदाकत वारसी, नेहा चौहान, शैलेंद्र सिंह यादव, विजय सिंह यादव, हेतराम यादव, विपिनराज, संजय गुप्ता, सुधीर यादव, सोनी यादव, गीतादेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed