फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prasav ke baad jachcha-bachcha kee haalat bigadee

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही से जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी

Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
prasav ke baad jachcha-bachcha kee haalat bigadee
मैनपुरी। सौ शैया अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन दोनों को सौ शैया अस्पताल से रेफर कर दिया गया। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला को उपचार दिया गया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में प्रसव के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे गए और इलाज में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी गणेश कुमार ने पत्नी रुबी को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शाम 7:06 बजे उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। दो घंटे बाद अचानक जच्चा और बच्चा दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि गणेश ने इसकी जानकारी अस्पताल के स्टाफ को दी तो उन्होंने मरीज को मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाने की सलाह दी, लेकिन रेफर स्लिप नहीं दी। गणेश ने बताया कि उससे लिखवा लिया गया कि वह अपनी मर्जी से मरीज को ले जा रहा है।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर गणेश ने पत्नी को शहर के करहल चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गणेश का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी। गणेश ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अस्पताल में पांच हजार रुपये न देने के कारण उसकी पत्नी को बेहतर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अधिक रक्तस्राव से खून की हुई कमी
परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान करीब दो घंटे तक महिला को ब्लीडिंग होती रही। जब उसका हीमोग्लोबिन मात्र पांच प्वांइट रह गया, तब उसे बाहर ले जाने को कहा गया। जब परिजनों ने सौ शैया में ही ब्लड चढ़ाने की बात कही तो उस पर भी ध्यान नहीं दिया गया। निजी अस्पताल में महिला को ब्लड चढ़ाकर जान बचाई गई।

----
इस संबंध में जानकारी मिली है। हालांकि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है, फिर भी मामले की जांच शुरू करा दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एके पचौरी, सीएमएस सौ शैया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed