नाबालिग लड़की से शादी के लिए कातिल बना प्रखर: रईस बनकर जाल में फंसाई अंजलि की बेटी, नहीं मानी तो कर दी हत्या
अंजलि की बेटी से प्रखर की छह महीने पहले ही दोस्ती हुई थी। वो उसके प्यार में इस कदर पड़ गया कि शादी करने की सपने देखने लगा। जिद ऐसी थी कि जब कारोबारी की पत्नी ने उसे रोका तो उसकी हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के ककरैठा में कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रखर ने कारोबारी की बेटी को रईस बनकर फंसाया। अपनी महंगी बाइक से उसके स्कूल पहुंचता था। जिम में उसकी दोस्ती एक युवती से हुई थी, जोकि कारोबारी की बेटी की मित्र थी। उसने किशोरी को बताया कि वह डीयू का छात्र है। अपना फोटो भेजा। सोशल मीडिया पर चैट करने लगा। पहली ही मुलाकात में कारोबारी की बेटी प्रखर के जाल में फंस गई।
छह महीने की थी दोस्ती
जनवरी 2023 में दोनों की मुलाकात हुई थी। महज छह महीने की दोस्ती एक बड़ी वारदात का सबब बन गई। मां बेटी को समझा रही थी कि यह उम्र प्यार करने की नहीं पढ़ने की है। लड़के झूठ बोलते हैं। वीडियो काल पर भी बातचीत होती थी।
ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: बिलख पड़ी 12वीं पास कातिल की मां, बोली- बेटे का हर शौक किया पूरा, न जाने कैसे बना हैवान
यह था पूरा मामला
अंजलि बजाज की नाबालिग बेटी की दोस्ती प्रखर से थी। मां ने जानकारी होने पर पाबंदी लगा दी थीं। सात जून को बेटी गुस्से में घर से निकल आई थी। बेटी को फोन मिलाया। बाद में बेटी के नंबर से उनके मोबाइल पर व्हाट्स एप मैसेज आया। बेटी ने मैसेज में लिखा कि वह वनखंडी मंदिर के पास है, जबकि वह वहां नहीं पहुंची थी। इस पर कारोबारी दंपती बेटी को तलाश करने मंदिर के पास पहुंचे थे। यहां छिपे हत्यारोपियों ने दोनों को अलग करने के लिए साजिश रची। पिता के पास बेटी के घर पहुंचने का मैसेज आया तो वह घर की ओर चल दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने चाकू से अंजलि की हत्या कर दी। शव को नाले में फेंकने का प्रयास किया। आठ जून को अंजलि का शव ककरैठा में जंगल में पड़ा मिला था।
ये भी पढ़ें - 12वीं पास कातिल: झूठ के सहारे बेटी से बढ़ाई नजदीकी, जंगल में बुलाकर अंजलि को चाकू से गोदा; इस हाल में मिली लाश