फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anjali murder case Increased closeness with businessman daughter with help of lies then gave painful death

12वीं पास कातिल: झूठ के सहारे बेटी से बढ़ाई नजदीकी, जंगल में बुलाकर अंजलि को चाकू से गोदा; इस हाल में मिली लाश

Sat, 10 Jun 2023 03:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 03:45 PM IST
सार

कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि बजाज की हत्या करने वाले 12वीं पास कातिल प्रखर ने झूठ के सहारे बेटी से नजदीकी बढ़ाई थी। सपना दिखाया था कि वो दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कर रहा है, उसे भी अपने पास बुला लेगा। 
 

विज्ञापन
anjali murder case Increased closeness with businessman daughter with help of lies then gave painful death
12वीं पास कातिल और मृतका अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कारोबारी उदित बजाज की बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है। उससे दोस्ती के लिए प्रखर ने झूठ बोला था। खुद को दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन का छात्र बताया। आत्मविश्वास से भरी बातचीत और अच्छी कदकाठी से छात्रा को अपने प्रभाव में ले लिया। दोस्ती हुई तो मिलना-जुलना भी शुरू हो गया। छात्रा की मां अंजलि को भनक लग गई। वह उस पर अंकुश लगाने लगीं। प्रखर को भी समझाने की कोशिश की, लेकिन मानने की जगह उनकी जान ले ली।

विज्ञापन



उदित इकलौती बेटी को एक निजी स्कूल में शिक्षा दिला रहे हैं। मां अंजलि बेटी की पढ़ाई पर काफी ध्यान दे रही थीं। उनकी बेटी के साथ एक छात्र पढ़ता है। प्रखर उसका दोस्त है। छह महीने पहले एक जगह पर प्रखर और कारोबारी की बेटी मिले। दोनों में दोस्ती हो गई। प्रखर ने बताया था कि गांव में खेतीबाड़ी है। मां जॉब करती हैं। भाई हाईस्कूल पास है। खुद दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। जिम जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कैसे रची गई अंजलि की हत्या की साजिश: 12वीं पास के जाल में फंसी बेटी भी बनी एक कड़ी; जानें पूरा घटनाक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को दिखाए थे सपने 

पुलिस के मुताबिक, पड़ताल में पता चला कि प्रखर ने छात्रा को भी सपने दिखाए। कहा कि वो भी इंटरमीडिएट करने के बाद दिल्ली आ सकती है। वह उसकी मदद करेगा। इसके बाद मिलना जुलना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: बेटी के 12वीं पास दोस्त ने बनाया हत्या का ऐसा प्लान, पुलिस भी चकराई; जंगल में मिली थी लाश

सोशल मीडिया एकाउंट से पता चला

कारोबारी की बेटी तीन महीने पहले घर से चली गई थी। उसके नहीं मिलने पर मां अंजलि ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन वो कुछ देर बाद वापस आ गई। बेटी ने यही कहा कि वो दोस्त के साथ गई थी, यह नहीं बताया कि दोस्त कौन है। मां को शक हो गया। वह उस पर नजर रखने लगीं। उसके मोबाइल को देखा। सोशल मीडिया एकाउंट चेक किए। उन्हें उसकी दोस्ती प्रखर से होने का पता चला। वो उसे रोकने लगीं।

ये भी पढ़ें - घिनौनी हरकत: सनकी पति ने अपार्टमेंट में चिपका दिए पत्नी के अश्लील पोस्टर, गैर मर्द के साथ...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed