{"_id":"6ab836f5e269779fc0089cfb","slug":"power-supply-cut-off-in-hundreds-of-villages-due-to-storms-and-rain-night-spent-in-darkness-agra-news-c-25-1-agr1008-1170164-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आंधी-बारिश से सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल, अंधेरे में गुजरी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आंधी-बारिश से सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल, अंधेरे में गुजरी रात
Sun, 27 Sep 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
बाह: आंधी-बारिश: जोधपुरा में टूट कर गिरा बिजली का खम्भा
बाह/बटेश्वर। लगातार 24 घंटे हुई बारिश और तेज आंधी ने बाह, जैतपुर, बटेश्वर, पिनाहट और फतेहाबाद क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। कई पेड़ और बिजली के खंभे टूटने से बाह-जैतपुर के लगभग 150 गांवों में 18 तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। बिजली न आने से पेयजल संकट गहरा गया। बटेश्वर के मुख्य मंदिर मार्ग समेत कई गांवों व गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। उफनाए तालाबों का पानी लोगों के घरों की देहरी तक पहुंच गया।
लगातार हो रही बारिश के बीच चली आंधी से बाह, जैतपुर क्षेत्र में कई पेड़, बिजली के खंभे टूटने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। जैतपुर के अभयपुरा, देवपुरा, जैतपुर, पाठकपुरा, नौगवां फीडर ब्रेक डाउन में रहे। आंधी के चलते देवपुरा फीडर क्षेत्र में बिजली के 2 खंभे टूट गए। पेड़ की डाली टूट कर गिरने से एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गढ़ी रम्पुरा और वन कटी में भी लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जैतपुर के एसडीओ शम्भूनाथ ने बताया कि बारिश के दौरान ब्रेक डाउन में रही लाइनों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बाह में कैंजरा रोड पर पेड़ टूट कर गिरने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी वजह से शनिवार को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा जोधपुरा में बिजली का खंभा टूट कर गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जरार बिजली घर के पास एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ बाह नितिन माहेश्वरी ने बताया कि सभी लाइनों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बारिश के चलते जरार, बिचोला, चांगौली, बाह देहात फीडर में आपूर्ति बाधित रही थी। जैतपुर सीएचसी की सड़क जलमग्न होने से मरीज और तीमारदार इलाज के लिए नहीं पहुंच सके। समाजसेवी कुलदीप भदौरिया, उदयपुर कला के अजय भदौरिया, धनियापुरा के आनंद बिहारी, धोबई के टिल्लू व्यापारी, फरैरा के अजय कुमार, पुरा कनेरा के महेंद्र, पुरा तेजसिंह के चरन सिंह ने बताया कि तालाबों का पानी घरों की देहरी तक भरा है। कई घरों में पानी भरने से खाना बनाने तक को जगह नहीं बची है।